Skip to main content

सरकारें कर रही स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारियों की उपेक्षा-जितेंद्र रघुवंशी

 


हरिद्वार। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार के राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों की पीड़ा को व्यक्त करते हुए बताया कि 12 मार्च 2021 से आरंभ आजादी का अमृत महोत्सव 15 अगस्त 2022 को समाप्त हो जाएगा। इसमें केंद्र सरकार तथा राज्य सरकारों ने प्रदर्शनपरक औपचारिकताएं तो निभाईं पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा उनके परिवारों की पीड़ा का एहसास ना करके जिस तरह से नजरअंदाज किया है। इस उपेक्षा और अपमान से देश भर के स्वतंत्रता सेनानी संगठन आक्रोशित हैं। प्रैस क्लब में आयोजित प्रैसवार्ता के दौरान रघुवंशी ने कहा कि इससे आहत देश के सेनानी परिवारों के हितों की रक्षा करने के लिए संघर्षरत 28 संगठनों ने स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति (रजि.) के तत्वावधान में 6 व 7 मई को इंदौर (म.प्र.) में स्वतंत्रा सेनानी उत्तराधिकारी संयुक्त संगठन (रजि.) भोपाल द्वारा एक विराट स्वतंत्रता सेनानी परिवार राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसमें देश के विभिन्न भागों से लगभग 100 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, वीरांगनाएं, शहीदों के वंशज तथा लगभग 1000 स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी शामिल हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि आजादी के संघर्ष में सबसे अधिक त्रासदी झेलने वाले सेनानी परिवारों की पीड़ा को व्यक्त करते हुए कई बार भारत सरकार को दिल्ली में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक की स्थापना, संवैधानिक संस्थाओं में सेनानी परिवारों का मनोनयन, सेनानी उत्तराधिकारी परिवार आयोग का गठन, राष्ट्रीय परिवार का दर्जा दिया जाना, आर्थिक सहायता का प्रावधान, पाठ्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जीवनी को शामिल किया जाना तथा लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने जैसे सुझाव दिए गए थे, किंतु अब तक सरकार द्वारा किसी भी बिन्दु पर सार्थक कदम नहीं उठाया गया है। महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी ने बताया कि इंदौर राष्ट्रीय सम्मेलन में सभी संगठनों के प्रतिनिधियों की समन्वय समिति बनाकर राष्ट्रव्यापी आंदोलन चलाने की घोषणा करेंगे। प्रेस वार्ता में समिति के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सैनी ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि एक ओर हरिद्वार नगर निगम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम से सड़कों के नामकरण के प्रस्ताव कई वर्षों से धूल फांक रहे हैं तो दूसरी ओर अमृत महोत्सव का प्रदर्शन किया जा रहा है, यह शर्मनाक है। समिति के उपाध्यक्ष मुरली मनोहर ने शहीद जगदीश वत्स तथा शहीद पार्क की दुर्दशा पर दुख व्यक्त करते हुए बताया कि प्रशासन से इन दोनों पार्कों के सौन्दर्यीकरण के लिए कई बार गुहार लगाई गई, पर अब तक झूठे आश्वासन ही मिलते रहे। शहीद जगदीश वत्स के भांजे गोपाल नारसन ने भी बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा 9 अगस्त 2021 में हरिद्वार के सलेज फार्म में शहीद जगदीश वत्स स्वतंत्रता सेनानी सेवा सदन बनाने की घोषणा की गई थी, किंतु अभी तक नगर निगम हरिद्वार द्वारा सेवा सदन के लिए भूमि तक आवंटित नहीं की गई। इंदौर राष्ट्रीय सम्मेलन के बाद स्वतंत्रता सेनानी परिवार इसके लिए व्यापक स्तर पर आंदोलन करेंगे। प्रेस वार्ता में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत भूषण विद्यालंकार, धर्मवीर धींगरा तथा कैलाश वैष्णव तथा राजन कौशिक भी उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।