हरिद्वार। उद्योगो मे मजदूरो के शोषण के विरोध मे इंटरार्क मजदूर संगठन सिडकुल पंतनगर और संयुक्त संघर्षशील यूनियन मोर्चा ने 26 अप्रैल को पंत नगर मे मजदूर किसान महापंचायत बुलाई है। महापंचायत मे अधिकाधिक मजदूर यूनियनो से शामिल होने की अपील की गई। रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारो से वार्ता कर संगठन के हरिद्वार के पदाधिकारियों ने 26 अप्रैल को सिडकुल पंतनगर में होने वाली किसान-मजदूर महापंचायत के लिए हरिद्वार के श्रमिक और सामाजिक संगठनों से सहयोग मांगा। अधिक से अधिक मजूदरों और किसानों को महापंचायत में आने की अपील की है। इंटरार्क मजदूर संगठन सिडकुल पंतनगर के संयुक्त मंत्री रामेश्वर दयाल पटेल ने कहा कि सरकारें किसान और मजदूर के हितों की अनदेखी कर रही है। शासन और प्रशासन भी उद्योगपतियों के हितों पर ही ध्यान दे रहा है। इसके चलते किसानों और मजदूरों को मूलभूत सूविधाएं नहीं मिल पा रही है। उन्होंने बताया कि किसानों और मजदूरों की विभिन्न मांगों को लेकर 26 अप्रैल को सिडकुल पंतनगर में महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। महापंचायत में किसान और मजदूरों के कई बड़े नेता शामिल होंगे। संयुक्त संघर्षशील यूनियन मोर्चा के संयोजक गोविंद सिंह ने इंटरार्क मजदूर संगठन के पदाधिकारियों को हर संभव सहयोग देने का पूरा भरोसा दिलाया। इस दौरान के संयुक्त संघर्षशील यूनियन मोर्चा के घटक इंकलाबी मजदूर केंद्र, भेल मजदूर ट्रेड यूनियन,देवभूमि श्रमिक संगठन सहित कई कंपनियों की यूनियन इकाइयां के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment