हरिद्वार। ज्वालापुर के गुघाल रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में अम्बरीश कुमार विचार मंच ने रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजित किया गया। मंच के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने सभी का स्वागत किया। रोजा इफ्तार कार्यक्रम में मेयर अनिता शर्मा भी पहुंचीं। उन्होंने सभी रोजेदारों को शुभकामनाएं दीं। मंच के अध्यक्ष ने रोजा इफ्तार कार्यक्रम में कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से हिंदू-मुस्लिम एकता को बल मिलता है। उन्होंने कहा कि देश में अराजकता का माहौल पैदा करने वालों का कोई धर्म और मजहब नहीं होता। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व पार्षद अमन गर्ग,पार्षद राजीव भार्गव, पार्षद इसरार सलमानी,धर्मपाल ठेकेदार, सोम त्यागी,मुकर्रम अंसारी,वरुण बालियान, शहाबुद्दीन अंसारी,शौकीन अंसारी,तहसीन अंसारी, इरफान अंसारी, सद्दीक गाड़ा, मोहम्मद असलम, यूनुस अंसारी,इकबाल मुन्ना, साजिद, शौकत अली, सगीर प्रधान, तालिब प्रधान आदि लोग उपस्थित रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment