Skip to main content

राम दरबार के विशेष दर्शनों का लाभ मिल सकेगा श्रद्धालु भक्तों को-अमित कुमार सैनी


 हरिद्वार। हनुमान जयंती के अवसर पर शनिवार को एस.के सैनी आस्था हेल्फ फाउंडेशन द्वारा भूमि पूजन कर भगवान श्रीराम दरबार मूर्ति स्थापना के कार्य का शुभारंभ किया जाएगा। हरिद्वार रूड़की मार्ग पर पतंजलि योगपीठ के समीप शांतरशाह में आयोजित किए जा रहे भूमि पूजन कार्यक्रम की जानकारी देते हुए एस.के सैनी आस्था हेल्प फाउंडेशन के संस्थापक चेयरमैन अमित कुमार सैनी व अध्यक्ष सुदेश सैनी ने प्रैस क्लब में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि 51 फीट के विशाल भगवान श्रीराम दरबार की स्थापना के लिए किए जा रहे भूमि पूजन कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व विधायक सुरेश राठौर, ओम ग्रुप आॅफ कालेज के चेयरमैन मुनीश सैनी, रानीपुर विधायक आदेश चैहान, रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा, खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में विशेष पूजा अर्चना के साथ भजन व सुन्दरकांड के पाठ के साथ भगवान को छप्पन भोग लगाए जाएंगे और भण्डारा प्रसाद का वितरण किया जाएगा। अमित सैनी ने कहा कि जन जन के आराध्य भगवान श्रीराम के भक्तों को विशेष पूजा अर्चना का लाभ मंदिर में मिल सकेगा। प्रभु हनुमान की इक्यावन फीट की प्रतिमा विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। उन्होंने कहा कि इस मार्ग से अनेकों के राज्यों के श्रद्धालु भक्त मां गंगा का स्नान एवं चारधाम यात्रा पर जाते हैं। ऐसे में भगवान श्रीराम के दरबार के दर्शन भी श्रद्धालु भक्तों को मिल सकेंगे। समाजसेवी विशाल गर्ग एवं विश्वास सक्सेना ने हर्ष जताते हुए कहा कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। भगवान राम दरबार के दर्शन करने मात्र से ही श्रद्धालु भक्तों का कल्याण होगा। उन्होंने कहा कि विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालु भी यात्रा काल में भगवान राम के विशेष दरबार के दर्शन कर अपनी यात्रा को और अधिक सुखदायी बनाएंगे। अमित कुमार सैनी ने मंदिर निर्माण के लिए 6 बीघा जमीन निःस्वार्थ भाव से दी है। चारधाम यात्रा के लिए जाने वाले यात्रीयों को चारधाम जाते समय भगवान श्रीराम के दरबार के दर्शन मिल सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देवभूमि की यात्रा को सुखद बनाने के लिए अनेकों योजनाएं संचालित कर रहे हैं। राज्य को विशेष लाभ पर्यटन का भी मिल सकेगा। इस दौरान मनीष गुप्ता,अरूण सैनी,निर्देश सैनी,प्रसन्न त्यागी, अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।