हरिद्वार। नगर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्रान्गर्त मनसा देवी पैदल मार्ग से चांदी की चेन झपटने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई चेन भी बरामद कर ली गई है। कोतवाली पुलिस के अनुसार ब्रह्मपुरी निवासी प्रिंस अपने दोस्त के साथ दो दिन पहले मनसा देवी मंदिर गया था। पैदल मार्ग से लौटने के दौरान दो युवकों ने प्रिंस के गले से चांदी की चेन लूट ली थी। प्रिंस के पिता पूरण खत्री ने मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की जांच उपनिरीक्षक पंकज बेलवाल को सौंपी गई थी। शहर कोतवाल राकेंद्र कठैत के नेतृत्व में एसएसआई मनोहर भण्डारी,उपनिरीक्षक पंकज बेलवाल की टीम ने छानबीन करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम नितिन सैनी निवासी ग्राम महपा थाना जाननी जिला मेरठ उत्तर प्रदेश, राजीव चैधरी निवासी झालूखारी थाना हल्दौर जिला बिजनौर बताया। उनके कब्जे से प्रिंस से लूटी गई चेन भी बरामद कर ली गई। शहर कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया कि आरोपितों को जेल भेज दिया गया।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment