Skip to main content

धूमधाम से निकली रामायण शोभायात्रा का ग्रामीणों ने किया स्वागत

भक्तों के सभी संकट दूर करते हैं महावीर हनुमान-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी


 हरिद्वार। जगजीतपुर स्थित श्री बालाजी धाम सिद्धबलि हनुमान नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव धुमधाम से मनाया जा रहा है। दो दिन तक चलने वाले कार्यक्रम के पहले दिन शुक्रवार को मंदिर के पीठाधीश्वर स्वामी आलोक गिरी के नेतृत्व में रामायण शोभायात्रा धूमधाम से निकली गई। जिसमें संत महंतों के साथ रानीपुर विधायक आदेश चैहान और आम भक्तजनों ने श्रद्धा और उल्लास के साथ भाग लिया। कई स्थानों पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा व उसमें शामिल संतों को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। रामायण शोभायात्रा का आकर्षण विशालकाय हनुमान, महर्षि बाल्मिकी, डीजे पर भगवान भोलेनाथ व माता पार्वती का नृत्य, सिर पर कलश रखकर नंगे पांव चलती महिला श्रद्धालु, अखाड़े के संतों  के साथ रथ पर विराजमान अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज और जनसमूह के बीच रानीपुर विधायक आदेश चैहान की मौजूदगी रही। शोभायात्रा के समापन पर श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि सिद्धबली हनुमान मंदिर में पूर्व के वर्षों की भांति इस वर्ष भी स्वामी आलोक गिरी की प्रेरणा से हनुमान जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। इसके लिए वे स्वामी आलोक गिरी को धन्यवाद देते हैं। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि भक्तों के संकट का भगवान हनुमान स्वयं उपस्थित होकर समाधान करते हैं। हनुमान जी की साधना करने वाले व्यक्ति का कभी अहित नहीं हो सकता। भूत, प्रेत, रोग, शोक जैसी तमाम व्याधियां हनुमान जी के नाम से ही दूर भागती है। कष्टों से निवारण का सर्वश्रेष्ठ उपाय हनुमान जी की आराधना ही है। रानीपुर विधायक आदेश चैहान ने कहा कि रामायण शोभायात्रा में शामिल होकर वह स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संतो के सत्संग से ही मनुष्य में अच्छे विचारों का उद्भव होता है। अपनी साधनो से जगत के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करने वाले संतों के प्रति सदैव आदर का भाव रखना चाहिए एवं संतों के कार्यो में अपनी ओर से यथासंभव सहयोग करना चाहिए। महंत आलोक गिरी ने कहा कि हनुमत कृपा और उनके भक्तों के सहयोग से ही आयोजन संभव हो सका है। इसके लिए वह सभी भक्तजनों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं। इस मौके पर महंत केदार गिरी, स्वामी नरेश गिरी, स्वामी नीरज गिरी, स्वामी राम कुमार गिरी, स्वामी कुलदीप गिरी, आनंद भैरव के पुजारी सागर गिरी, मनकामेश्वर गिरी, पार्षद नागेंद्र राणा, पार्षद विकास कुमार, शशि शर्मा, पं. विनय मिश्रा,विकास कुमार झा,ओमपाल,सुशील धीमान, संदीप प्रधान,  ठेकेदार विष्णु देव, कामेश्वर यादव,रामसागर जायसवाल,राहुल शर्मा,अनिल मिश्रा,प्रदीप चैधरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।