Skip to main content

संत समाज के प्रेरणा स्रोत थे ब्रह्मलीन स्वामी हरिनारायणानंद-स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी

संत समाज ने स्वामी हरिनारायणानंद महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की 


 हरिद्वार। भारत साधु समाज के संस्थापक महामंत्री धर्माचार्य स्वामी हरिनारायणानंद महाराज के ब्रह्मलीन होने पर संत समाज ने भारत साधु समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज के संयोजन में जयराम आश्रम में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर संत समाज को एकजुट करने में ब्रह्मलीन स्वामी हरिनाराणानंद के योगदान को स्मरण किया और दो दिन मिनट का मौन रखकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि भारत साधु समाज के संस्थापक महामंत्री स्वामी हरिनारायणानंद ने जीवन पर्यन्त अपनी तप साधना, सेवा व लोककल्याणकारी कार्यो के माध्यम से समाज को एक नयी चेतना दी। भारत साधु समाज का गठन कर उन्होंने विभिन्न मत व सम्प्रदायों में विभक्त भारत के समस्त संत समाज को एकजुट किया और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण के साथ सामाजिक चेतना व राष्ट्रीय आपदाओं में अहर्निश सेवाएं प्रदान की। संत समाज को एकजुट करने में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानन्द सरस्वती ने कहा कि देश के सामाजिक, सांस्कृतिक व आध्यात्मिक निर्माण में संत समाज की हमेशा अहम भूमिका रही है। 1947 में देश के स्वाधीन होने के पश्चात शासन व्यवस्था व सामाजिक स्तर पर हो रहे परिवर्तनों को देखते हुए स्वामी हरिनारायणानंद ने 1956 में भारत साधु समाज का गठन कर समस्त संत समाज को एकजुट कर एक मंच प्रदान किया और सत्ता और संत समाज के बीच समन्वय स्थापित किया। उनके नेतृत्व में देश की सीमाओं और संस्कृति के संरक्षण के साथ मठ मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से बचाने, गौरक्षा, नशाबंदी, देश की आध्यात्मिक विरासत को संरक्षित करने में संत समाज ने अहम योगदान दिया। उनके दिखाए पथ का अनुसरण करते हुए उनकी विरासत को संजोए रखने का संकल्प ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने स्वामी हरिनारायणानंद महाराज के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि लोककल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित करने वाले स्वामी हरिनारायणानंद के विचार सदैव समाज का मार्गदर्शन करते रहेंगे। श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के कोठारी तथा अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने कहा कि देश के समस्त संत समाज को एकजुट करने का श्रेय स्वामी हरिनारायणानंद महाराज को ही जाता है। धर्म संस्कृति व राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। महामण्डलेश्वर स्वामी ललितानन्द गिरी महाराज ने कहा कि भारत साधु समाज के जनक स्वामी हरिनारायणानंद महाराज के निधन से संत समाज को जो क्षति हुई है। उसे कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा। स्वामी संतोषानंद देव, महंत रघुवीर दास, महंत बिहारी शरण, महंत श्याम प्रकाश, महंत गंगादास उदासीन, स्वामी देवानंद, स्वामी चिदविलासानंद,स्वामी विवेकानंद, महंत मोहन सिंह, महंत गुरविंदर सिंह, महंत अमनदीप सिह,महंत निर्मल दास, महंत सोहन सिंह, स्वामी भगवत स्वरूप महाराज, स्वामी नारायण गिरी, महंत दामोदर दास, महंत रामदास, महंत गुरप्रीत सिंह आदि सहित कई संत महंतो ने अपनी श्रद्वांजलि दी। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।