हरिद्वार। प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें संतो ने हनुमान जी को सिंदूर लगाकर आरती करते हुए विश्व कल्याण की कामना की। इस दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद देव महाराज ने कहा कि बजरंगबली हनुमान साहस शक्ति और संयम की अद्भुत पराकाष्ठा हैं बल बुद्धि के प्रदाता हंै। जिनकी आराधना से व्यक्ति को प्रभु श्रीराम की कृपा भी प्राप्त होती है। बजरंगबली हनुमान अजर अमर अविनाशी हैं। जो अपने भक्तों का संरक्षण कर उनके सभी कष्टों का निवारण करते हैं। जो श्रद्धालु भक्त बजरंगबली को अपने हृदय में बसा लेता है। प्रभु श्रीराम उसका बेड़ा भवसागर से पार लगाते हैं। उन्होंने कहा कि हनुमान जन्मोत्सव पर प्रभु हनुमान की आराधना से श्रद्धालु भक्त विशेष कृपा के पात्र बनते हैं और जो भी मनोकामनाएं लेकर आते हैं। उन सभी की पूर्ति बजरंगबली करते हैं। स्वामी संतोषानंद देव महाराज ने कहा कि पवन पुत्र हनुमान का प्रभु श्रीराम के प्रति सेवा और समर्पण सभी के लिए प्रेरणादायक है। हम सब को उनके आदर्शपूर्ण जीवन से प्रेरणा लेकर प्रेम और भक्ति की भावना को अपने भीतर जागृत करना चाहिए। श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के श्रीमहंत रघु मुनि महाराज ने कहा कि बजरंगबली की उपासना से व्यक्ति चरित्रवान बनता है। प्रत्येक साधक को अपने जीवन को उन्नति की ओर अग्रसर करने के लिए बजरंगबली की शरण में आना चाहिए। बजरंगबली की कृपा का पात्र बनने वाले व्यक्ति सभी प्रकार के कष्ट और दुश्वारियां से मुक्ति पाते हैं।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment