Skip to main content

उत्थान के पथ पर चल पड़ा है भारत-मोहन भागवत

 राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख धार्मिक कार्यक्रम मे हुये शामिल


हरिद्वार। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि भारत अपने उत्थान के पथ पर चल पड़ा है। अब हमें रुकना नहीं है। जब तक कि भारत का विश्व गुरु बनने का सपना पूरा नहीं हो जाता। सन्यास रोड स्थित कृष्णा निवास एवं श्री पूर्णानंद आश्रम के तत्वाधान में आयोजित 6 दिवसीय वेदांत सम्मलेन के अंतिम दिन बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने रिबन काटकर शिलापट का अनावरण करने के साथ श्री कृष्ण निवास आश्रम में नवनिर्मित श्री गुरु चरण मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं श्री गुरु मंदिर में स्थापित की गयी ब्रह्मलीन संतों की मूर्तियों कर कार्यक्रम की शुरूआत करने के बाद संबोधित कर रहे थे। उन्होंने गौ माता के पूजन के साथ आश्रम में रुद्राक्ष वृक्ष का रोपण भी किया।भागवत ने यह बात बुधवार को श्री पूर्णानंद आश्रम कनखल में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में कही। श्री भागवत ने कहा कि आपस में भेदभाव भुलाकर हम सभी लोगों को एक साथ मिलकर चलना है। जिस दिन हम ये शुरू कर देंगे। हम अपने उद्देश्य में कामयाब हो जाएंगे। भारत को विश्व गुरु बनने में अब ज्यादा समय नहीं लगेगा। कहा कि संत साधनारत रहते हैं। सभी जानते हैं राष्ट्र साधना में विघ्न आते हैं। हमें इस विघ्न को पराजित कर निरंतर आगे बढ़ना है। कहा कि अमृत मंथन के समय सबसे पहले हलाहल विष निकला था। अमृत निकलने तक देव अपने कर्तव्य से विचलित नहीं हुए। सबसे पहले विश्व कल्याण के लिए शिव को उस विष को अपने कंठ में धारण करना पड़ा। हमें भी बगैर विचलित हुए सतत आगे बढ़ना होगा। सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि भारत अपने उत्थान के पथ पर चल पड़ा है। इस उत्थान को पूरा किये बगैर हमें रुकना नहीं है। इसके लिए सबको भेदभाव भुलाकर, एक होकर काम करेंगे तो ये काम बहुत जल्दी हो जायेगा। अब इसमें ज्यादा समय नहीं लगेगा। उन्होंने कहा कि साधनारत रहने वाले संत जानते हैं कि राष्ट्र साधना में विघ्न आते हैं और हमें इसे पराजित कर निरंतर आगे बढ़ना है। रामायण के प्रसंग का उल्लेख करते हुए उन्होंने लंका जाते समय हनुमान जी के समक्ष आई विघ्नं बाधाओं का उलेख करते हुए कहा कि मार्ग में आई बाधाओं का निवारण करते हुए आगे बढ़ना ही होगा। इस अवसर पर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती, आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद महाराज, श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज अध्यक्ष अखिल भारतीय आखाडा परिषद्, स्वामी चिदानंद मुनि महाराज, स्वामी गीता ज्ञानानन्द महाराज,स्वामी हरिचेतनानन्द महाराज,महामंडलेश्वर स्वामी आत्मानंदपुरी,महामंडलेश्वर स्वामी चिद्म्बरानंद,महामंडलेश्वर स्वामी अभयानंद, महामंडलेश्वर स्वामी शिवस्वरुपानंद, महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद, महामंडलेश्वर स्वामी श्याम चैतन्य, महामंडलेश्वर स्वामी कमल पूरी, महामंडलेश्वर स्वामी विंध्यागिरी,महामंडलेश्वर स्वामी देवेंद्रानंद, महामंडलेश्वर स्वामी प्रणवानंद, महामंडलेश्वर स्वामी अज्रानंद, महामंडलेश्वर स्वामी शिवपुरानंद, राष्टीय स्वयं सेवक संघ के सयुंक्त क्षेत्र सम्पर्क प्रमुख शिवनारायण, क्षेत्र संघ सं्चालक सूर्य प्रकाश टाँक, क्षेत्र प्रचारक महेंद्र शर्मा, क्षेत्र प्रचारक प्रमुख जगदीश, क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम, प्रांत प्रचारक युद्धवीर सिंह,सहप्रांत प्रचारक देवेंद्र,विभाग प्रचारक चिरंजीवी, सतेंद्र त्यागी, अनिल गुप्ता, अमित शर्मा आदि उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...