हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने रविवार को फेरुपुर में जनता दरबार लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। अधिकांश शिकायत पुलिस, ऊर्जा निगम और राजस्व विभाग से जुड़ी रहीं। विधायक ने समस्याएं जल्द निस्तारण करने का आश्वासन दिया। वहीं विधायक ने जनता दरबार के बाद भी अपने कार्यालय में जनता की समस्याओं को सुनने का लोगों को आश्वासन दिया। हरिद्वार ग्रामीण सीट से कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत ने फेरुपुर में जनता दरबार लगाया, जिसमें कई लोगों ने अपनी समस्या को विधायक के सामने रखा। विधायक ने समस्याओं को हल करने के लिए अधिकारियों को फोन किया और पांच से अधिक समस्याओं का फोन पर ही निस्तारण कराया। इस दौरान अनुपमा रावत ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए हर संभव प्रयास हो रहा है। विभागीय अधिकारियों को भी चाहिए कि वह सारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताएं और उनका लाभ जनता को पहुंचाएं। पुलिस व राजस्व विभाग से संबंधित कुछ शिकायतों को उन्होंने अधिकारियों से वार्ता कर हल कराया। इसके बाद विधवा पेंशन, आधार कार्ड व अन्य प्रमाण पत्रों के बारे में ग्राम सचिव को फोन कर तत्काल पंचायत में बैठने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि जनता दरबार के बिना भी लोग उनसे मिलकर अपनी समस्याओं का निस्तारण करवा सकते हैं। वह हर समय अपने कार्यालय पर उपस्थित रहेंगी। जनता दरबार के दौरान अर्जुन ठाकुर, अशवनी पाल, डॉक्टर बिजेंद्र चैहान, साधु राम चैहान, धर्मेंद्र चैहान, मुकर्रम अंसारी, नजाकत प्रधान, डॉक्टर नूर अली, यामीन कसाना, तबरेज आलम आदि मौजूद रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment