हरिद्वार। मनसा देवी पर्वतमाला के जंगल में बुधवार देर रात लगी आग पर गुरूवार को काबू पाया जा सका। रात को आग ने कई किलोमीटर तक पेड़ व झाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। पहाड़ पर लगी आग की लपटें शहर से नजर आने पर लोगों ने यह भयावह नजारा छतों से अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देर रात तक वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी थी। भीषण गर्मी के चलते जंगलों में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। हरिद्वार वासियों ने बुधवार की रात मनसा देवी पर्वतमाला के जंगल में आ लगी देखी। कुछ देर में ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और इसका दायरा फैलता चला गया। पूरे मध्य हरिद्वार से यह आग साफ नजर आई। कुछ जागरूक स्थानीय निवासियों ने वन विभाग को आग लगने की सूचना भी दी है। बुधवार देर रात तक जंगल आग से धधक रहा था और वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी थी।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment