हरिद्वार। कोर्ट के आदेश पर एक महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। क्षेत्र के जगजीतपुर निवासी महिला ने कोर्ट को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका निकाह नगला कुबड़ा थाना झबरेड़ा निवासी युवक के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के दिन ही ससुराल पक्ष के लोग सोने का हार, अंगूठी, बाइक, दो लाख रुपये की मांग करने लग गए थे। जैसे तैसे उसके मायके पक्ष ने उन्हें समझाबुझाकर उसे विदा किया था, लेकिन मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल में उसका उत्पीड़न किया जाने लगा। आरोप है कि अक्तूबर 2021 में उत्पीड़न से तंग आकर वह अपने मायके आ गई। दिसंबर में फिर ससुराल वाले अपने साथ ले गए। आरोप है कि उसे घर पर अकेली देखकर जेठ ने चाकू दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक मुकेश चैहान ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पति, सास एवं जेठ के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment