Skip to main content

आप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर की यूचर चार्ज की अनिवार्यता वापस लेने की मांग

 


हरिद्वार। प्रमाणपत्र बनवाने में यूजर चार्ज की रसीद जमा कराने की अनिवार्यता के विरोध में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर निगम में नगर आयुक्त आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया और आदेश को वापस लेने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में एक ज्ञापन भी सहायक नगर आयुक्त को सौंपा। प्रदर्शन के दौरान पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष हेमा भण्डारी ने कहा कि नगर निगम अभी तक सभी वार्डो में डोर टू डोर कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था सुचारू रूप से शुरू नही कर पाया है। कूड़ा निस्तारण के लिए अलग-अलग क्षेत्र में अलग-अलग शुल्क वसूला जा रहा है। कई वार्डो में कूड़ा कलेक्शन की रसीद तक नही दी जा रही है। कर्मचारी नगद उगाही कर रहे है। एकत्रित कूड़े को डंप करने की कोई व्यवस्था भी नही है। ऐसे में नगर आयुक्त का तुगलकी फरमान जनता को परेशान करने वाला है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आदेश को तत्काल वापस लिया जाए और नगर निगम पहले अपनी व्यवस्था दुरस्त करें। जिला मीडिया सह प्रभारी अनिल सती ने कहा कि सैकड़ों गरीब परिवार झुग्गी झोपड़ी व खुले आसमान के नीचे निवास करते हैं। यदि उनके परिवार में किसी सदस्य का जन्म अथवा मृत्यु होती है। तो वे यूजर चार्ज की रसीद कैसे दिखा पाएंगे। जबकि जन्म अथवा मृत्यू प्रमाणपत्र अनेकों दस्तावेजों हेतु महत्वपूर्ण व अनिवार्य रूप से चाहिए होता है। बिना जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के किसी भी विभाग में कोई कार्य नही होता। उन्होंने कहा कि यूजर चार्ज रसीद की अनिवार्यता से भ्रष्टाचार को भी बढ़ावा मिलेगा। यह निर्णय गैरजरूरी व अव्यवहारिक है तथा संविधान द्वारा प्रदत्त व्यक्ति के मौलिक अधिकारों का हनन करता है। आदेश को अविलंब वापस लिया जाए। आदेश वापस नहीं लिया गया तो आम आदमी पार्टी विरोध में आंदोलन करेगी। प्रदर्शन करने व ज्ञापन देने वालो में हेमा भण्डारी,अनिल सती,यशपाल चैहान, आशीष गौड़,मयंक गुप्ता,किरण कुमार दुबे,पवन वर्मन,दयाराम,गीता देवी, दानिश, दिनेश कुमार,श्रवण गुप्ता,शिव कुमार,रेखा देवी,अकरम कांच वाले,प्रवीण कुमार,ममता सिंह,शाहीन असरफ,पंकज शर्मा आदि शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।