हरिद्वार। युवती से दुष्कर्म के आरोपी युवक की जमानत अर्जी अपर जिला जज एफटीएससी कोर्ट न्यायाधीश कुसुम शानी ने रद्द कर दी है। शासकीय अधिवक्ता भूपेंद्र चैहान ने बताया कि 26 नवम्बर 2021 को कोतवाली नगर में युवक पर लड़की का अपहरण कर मनसादेवी मंदिर रोपवे के पास धर्मशाला में ले जाने का आरोप लगाया था। पीड़ित लड़की ने आरोपी युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। शादी से मना करने पर पीड़ित लड़की ने आरोपी युवक पर अपहरण और दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। घटना के चार दिन बाद पुलिस ने आरोपी संदीप गिरी पुत्र लक्ष्मण गिरी निवासी ग्राम कोरवा थाना देवबंद जिला सहारनपुर यूपी को गिरफ्तार जेल भेज दिया था। फिलहाल, कोर्ट में केस विचाराधीन चल रहा है।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment