Skip to main content

’महिमा गुरु रविदास की’ का प्रोमो एवं पोस्टर को रिलीज किया

 


हरिद्वार। श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी क्रियेशन के बैनर तले, सत्य आन लाईन प्रोडक्शन व एसएआरएस इंटरटेंनमेंट द्वारा महान संत रविदास पर बनायी गयी फिल्म ’महिमा गुरु रविदास की’  जो जून माह में रिलीज हो रही है, उसके प्रोमों व पोस्टर का विमोचन एवं प्रदर्शन आज देवपुरा स्थित नगर निगम टाउन हाॅल में माँ सरस्वती वन्दना व द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया। प्रोमो एवं पोस्टर के रिलीज के अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द्र अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी, श्रीमहन्त रामरतन गिरी, महामण्डलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, निर्मल अखाड़े के संत जगजीत सिंह शास्त्री एवं एस.एम.जे.एन.काॅलेज के प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा मौजूद रहे। इससे पूर्व महन्त रविन्द्र पुरी क्रियेशन के अन्तर्गत बनायी गयी मूवी ’शिव ताण्डव एवं कोरोना अब नहीं होना’ को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ.संजय कुमार माहेश्वरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी ने कहा कि संत रविदास सामाजिक समरसत्ता के प्रतीक थे तथा वे वर्ण, जाति तथा सम्प्रदाय से ऊपर थे। उनकी गंगा के प्रति आबाध श्रद्धा थी। महिमा गुरु रविदास के प्रोमो को रिलीज करने के पश्चात कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द्र अग्रवाल ने गुरु रविदास के जीवन वृतान्त एवं उनकी सामाजिक समरसता का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि संत रविदास के सामाजिक एवं धार्मिक उपदेश वर्तमान में भी प्रासंगिक एवं सामाजिक चेतना के प्रतीक हैं। उन्होंने मन चंगा तो कठौती में गंगा के उद्धरित करते हुए कहा कि मन की पवित्रता को हर सम्भव बनाये रखना चाहिए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रोमो का अवलोकन करने के पश्चात उन्हें पूरी फिल्म देखने की तीव्र उत्कण्ठा जाग्रत हो गयी है। उन्होंने कहा कि संत रविदास के ऊपर बनने वाली इस फिल्म को वे राज्य सरकार से निवेदन करके टैक्स फ्री करवाने का प्रयास करेंगे, ताकि अधिकांश लोग इसे देखकर संत रविदास के बताये गये मूल्यों को समाज में पुर्नस्थापित कर सकें। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहन्त रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि इस फिल्म को बनाने का उद्देश्य युवा वर्ग में देश, धर्म, सांस्कृतिक एवं अपने धर्म गुरुओं के प्रति जागृति उत्पन्न करना है। उन्होंने कहा कि महंत रविन्द्र पुरी क्रियेशन सामाजिक मुद्दो को लेकर इस तरह की फिल्म बनाते रहेंगे। फिल्म को निर्माता पुरुषोत्तम शर्मा, राजेश मालगुड़ी व पुरुषोत्तम जथूडी द्वारा बनाया गया है तथा फिल्म में संदीप मोहन ने गुरु रविदास का किरदार निभाया है। शुभांगी देवली, निकिता बहुगुणा, मंजू तिवारी, गुंजन तिवारी, मुकेश घनशाला, दीपक व्यास, आनन्द राणा द्वारा इस फिल्म में अभिनय  किया गया है। इस अवसर पर पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहन्त रामरतन गिरि, विधायक रवि बहादुर, भोला शर्मा, ओ.पी. गौनियाल प्रधानाचार्य भल्ला काॅलेज, निर्माता निर्देशक देबू रावत, अभिनेता रणबीर चैहान,फिल्म कलाकार कुलदीप देवली, डा.सुगंधा वर्मा,रिकंल गोयल,रिचा मिनोचा,विवेक मित्तल, सूरज राजपूत, अश्वनी जगता, मोहन चन्द्र पांडे,आरए शर्मा, वैभव शर्मा, मनोज उनियाल,मयंक गुप्ता, राम कुमार शर्मा अध्यक्ष प्रबंधन समिति चमन लाल डिग्री कालेज, रोहित यादव,सचिन विश्नोई, अनिल शर्मा आदि उपस्थित रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।