हरिद्वार। श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी सोमेश्वरानन्द गिरी महाराज ने कहा है कि वेदों और पुराणों की रक्षा और दुष्टों के दलन के लिए मां जगदंबा का अवतरण हुआ है। मां जगदंबा की कृपा से सारे विश्व का संचालन होता है और उनके अलावा कोई अविनाशी नहीं है। बैरागी कैंप स्थित शंकराचार्य आश्रम में चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस पर 51 पंडितों द्वारा धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ कर मां भगवती की आराधना की गई। इस दौरान श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए स्वामी सोमेश्वरानंद गिरी महाराज ने कहां कि शक्ति संप्रदाय में मां भगवती दुर्गा को ही दुनिया की पराशक्ति और सर्वोच्च देवता माना गया है। जो बहुत ही ममतामई और करुणामई है और अपने भक्तों पर सदा ही करुणा बरसाती हैं। जिस प्रकार माता अपने पुत्रों से हमेशा स्नेह रखती हंै। उसी प्रकार देवी भगवती अपनी शरण में आए हुए सदाचारी लोगों पर सदैव कृपा बरसाती हैं। जो श्रद्धालु भक्त मां भगवती की शरण में आ जाता है। उसका स्वयं ही कल्याण हो जाता है। स्वामी सोमेश्वरानंद गिरी महाराज ने कहा कि नवरात्र में मां दुर्गा की विशेष पूजा विशेष फलदाई होती है। क्योंकि नवरात्रि ही ऐसा पर्व है। जिसमें महाकाली, महालक्ष्मी और मां सरस्वती की साधना करके जीवन को सार्थक किया जा सकता है।

Comments
Post a Comment