Skip to main content

बिजली कटौती के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर फूंका सरकार का पुतला


 हरिद्वार। अघोषित बिजली कटौती से आमजन को हो रही परेशानी के विरोध में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर, कनखल, शिवालिक नगर व चंद्राचार्य चैक पर प्रदर्शन किया और सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश महासचिव संजय पालीवाल ने कहा कि बिजली पानी जैसी सुविधाएं देने में नाकाम भाजपा सरकार जनता का शोषण कर रही है। गर्मी के मौसम में 6 से 8 घंटे की कटौती को तुरंत बंद किया जाए। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि हरिद्वार यात्री बाहुल्य क्षेत्र है। बोर्ड की परीक्षाएं भी चल रही हैं तथा रमजान का महहना है। ऐसे में बिजली कटौती कर सरकार जनता पर अत्याचार कर रही है। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिवालिक नगर चैक पर प्रदर्शन व पुतला दहन के दौरान शिवालिक नगर ब्लाॅक अध्यक्ष चैधरी गुलवीर सिंह तथा ब्लाॅक संयोजक अशोक उपाध्याय ने बिजली कटौती के चलते फैक्ट्रीयों में काम नहीं हो रहा है। मजदूर खाली बैठे हैं। बिजली कटौती के चलते आम बुजुर्गो, महिलाओं व परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्वालापुर नगर कांग्रेस अध्यक्ष यशवंत सैनी व कनखल ब्लाॅक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल ने भी कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया और कहा कि ऊर्जा प्रदेश में भाजपा सरकार लोगों को पर्याप्त बिजली भी उपलब्ध नहीं करा पा रही है। प्रदर्शन करने वालों में ओ.पी. चैहान, राजबीर सिंह चैहान, दिनेश पुंडीर, उषा शर्मा, पार्षद जफर अब्बासी, राजेश चैहान, नजाकत अली, बी.पी. चैहान, तहसीन पार्षद, विजय सिंह सैनी, प्रमोद सैनी, महेश प्रताप राणा, राजबीर सिंह, लक्ष्मी रावत, कमल रोहैला, राजेंन्द्र श्रीवास्तव, बी एस तेजियान,अरविंद चंचल, इकबाल काजमी, विजय सिंह सैनी, प्रमोद धीमान, नजाकत अली ,शहनवाज सिदिकी, नकी अहमद, अमित वर्मा ,सुनील गुप्ता ,बीपी चैहान, आरबीएल वर्मा,पराग चाकलांन, धर्मवीर सैनी,रकित वालिया, नीशा शर्मा, सतीश दूबे, जतिन हांडा, नीटू शर्मा, रचित अग्रवाल, हरद्वारी लाल, लव गुप्ता, विजय गुप्ता, हर्ष लोधी, रमेश चंद, अमन राजपूत,ऋषभ राजपूत,उदित विध्याकुल, उज्जवल वालिया, विमल कुमार आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।