Skip to main content

आर्यवर्त खेल संघ उत्तराखण्ड ने किया जिमनास्टिक व ताईक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन


 हरिद्वार। देवपुरा स्थित भारत सेवाश्रम संघ आश्रम मे आर्यावर्त खेल संघ उत्तराखंड शाखा एवं आर्यावर्त खेल महासंघ भारत की ओर से आयोजित 5वीं आल इंडिया जिमनास्टिक और ताइक्वांडो चैंपियनशिप का शुभारंभ करते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी हरीश चंद्र सेमवाल ने कहा कि उन्होंने पहली बार जिमनास्टिक व ताइक्वांडो के छात्रों को प्रदर्शन करते हुए देखा है और इसको देखकर वह काफी अभिभूत है। उछल कूद करते बच्चों की चुस्ती फुर्ती देखने लायक है। बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए जिमनास्टिक एवं ताइक्वांडो का प्रशिक्षण आवश्यक है। इससे शरीर लचीला और मजबूत बनताहै। जिमनास्टिक और ताइक्वांडो को बढ़ावा देने की जरूरत है।इसके लिए स्कूली स्तर पर शुरुआत किए जाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के संयोजक सचिव रोहित कैसले ने बताया चैंम्पियनशिप के उद्घाटन सत्र में 8,10 और 12 आयु वर्ग के छात्र एवं छात्राओं ने जिमनास्टिक और ताइक्वांडो में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में अक्षय कुमार, शिवम कुमार, अक्षित आर्य, नित्या डबराल, श्रावणी, इशिका, अवनी सिंह सहित अन्य छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर लोगों को दांतो तले उंगली दबाने के लिए मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी,डीएवी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर,आदित्य बिरला स्कूल नैनीताल, देवभूमि अकेडमी हरिद्वार, डीएवी सैंटनरी पब्लिक स्कूल हरिद्वार,सचदेवा मिलेनियम स्कूल आगरा,कैरियर पॉइंट स्कूल आगरा,सूर्य देव इंटरनेशनल अकेडमी मुजफ्फरनगर, भीनसर पब्लिक स्कूल अलवर राजस्थान से आए करीब 200 छात्रों ने अपनी प्रतिभा का का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को होगा। चैंम्पियनशिप में जज की भूमिका अरविंद सिंह फ्रेंड, अभिषेक कुमार, जेबा प्रवीण, मनोज कुमार, अरुण त्रिपाठी, मोहम्मद, प्रियंका आदि ने निभाई। इस अवसर पर देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के खेल अधिकारी नरेंद्र सिंह,सरस्वती विद्या मंदिर रुड़की के प्रधानाचार्य अमरदीप,गजेंद्र सिंह, सुबोध,नयन,अमर बिरला, प्रबंधक आर्यावर्त खेल महासंघ भारत मनोज कुमार, उत्तर प्रदेश खेल महासंघ सचिव प्रियंका चैधरी,सुजीत कुमार सहित अन्य लोग शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।