हरिद्वार। मां मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी ने फर्जी ट्रस्ट बनाने वालों से अपनी जान को खतरा बताया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि ये लोग कभी भी उनकी हत्या करा सकते हैं। रविंद्र पुरी ने ट्रस्ट को मंजूरी देने भी सवाल उठाए। बुधवार देर शाम पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि बिना साठगांठ के इस तरह के ट्रस्ट का गठन नहीं किया जा सकता। कई दशकों से मां मनसा देवी ट्रस्ट मनसा देवी मंदिर का संचालन करता आ रहा है। बुधवार को कोतवाली हरिद्वार पुलिस ने इस ट्रस्ट के नाम से मिलता-जुलता ट्रस्ट बनाकर पैसों की उगाही करने के आरोप में नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। अब मनसा देवी ट्रस्ट और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी ने फर्जी ट्रस्ट बनाने वालों से अपनी जान का खतरा बताया है। मीडिया से बात करते हुए रविंद्र पुरी ने कहा कि फर्जी ट्रस्ट बनाने वाले उनकी हत्या करा सकते हैं।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment