Skip to main content

संविधान निर्माण कर डा.अंबेडकर ने समाज को नई दिशा दी⪫ सैनी


 हरिद्वार। भारत रत्न डा.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर के अंबेडकर नगर में डा.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान हरिद्वार विधानसभा प्रभारी संजय सैनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि डा.भीमराव अंबेडकर एक महान विद्वान एवं समाजसेवी थे। जिन्होंने संविधान का निर्माण कर भारत को एक नई दिशा प्रदान की। बाबा साहब अंबेडकर धैर्यवान व्यक्तित्व के धनी थे और अनन्य कोटि के नेता थे। जिन्होंने अपना समस्त जीवन समग्र भारत की कल्याण कामना में उत्सर्ग कर दिया। राष्ट्र निर्माण में उनका अतुल्य योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि हम सभी को बाबा साहब के जीवन से प्रेरणा लेकर देश को उन्नति की ओर अग्रसर करने के लिए अपना योगदान प्रदान करना चाहिए। महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष हेमा भंडारी ने कहा कि बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के व्यक्तित्व में स्मरण शक्ति की प्रखरता,बुद्धिमत्ता,ईमानदारी और प्रचंड संग्रामी स्वभाव का मणिकांचन मेल था। उन्होंने सामाजिक असमानता को दूर करने के लिए दलितों के मानव अधिकार की प्रतिष्ठा हेतु अपना जीवन समर्पित किया। वास्तव में वह सामाजिक परिवर्तन के वाहक थे। शिशुपाल नेगी ने कहा कि डा.भीमराव अंबेडकर ने समाज में समानता लाने के लिए भरसक प्रयास किए और अपना संपूर्ण जीवन दलित उत्थान के लिए समर्पित किया। ऐसे महापुरुषों को समाज नमन करता है। जिन्होंने राष्ट्र निर्माण के लिए एक मजबूत संविधान का निर्माण किया और देश में फैली कुरीतियों का विरोध कर समाज को जागृत किया। राष्ट्रहित में उनके द्वारा किए गए अनुकरणीय कार्य सदैव लोगों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। इस दौरान हरिद्वार प्रभारी संजय सैनी, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष हेमा भण्डारी, ज्वालापुर प्रभारी ममता सिंह,मयंक गुप्ता, अनिल सती,शिशुपाल सिंह नेगी,पवन कुमार,तनुज शर्मा,सतेंद्र कुमार,किरण कुमार दुबे,अशोक कुमार,शाहीन असरफ,सोमवीर सिंह,नारायण कुमार,अकरम कांच वाले,सनोवर अंसारी,प्रवीण कुमार, एड्वोकेट सचिन बेदी,विशाल सैनी,विशाल कुमार,संजय गौतम आदि आप कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।