हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्रान्गर्त मनसा देवी मंदिर पैदल मार्ग पर अवैध रूप से दोपहिया वाहन पर श्रद्धालुओं को ढो रहे नौ दोपहिया वाहन को पुलिस ने अभियान चलाकर सीज किया है। शनिवार से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों समेत कई प्रदेशों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। रोजाना पैदल मार्ग से मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी खासी रहती है। पैदल मार्ग पर बुजुर्ग और दिव्यांग जनों को चढ़ाई करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी बात का फायदा दो पहिया वाहन पर उन्हें ढोने वाले युवक उठाते हैं। मंदिर तक छोड़ने की एवज में सौ से ड़ेढ सौ रुपये प्रति सवारी के हिसाब से वसूलते हैं। ऐसे में दुर्घटना का खतरा बना रहता है और कई बार हादसे हो चुके हैं। पुलिस ने इन दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है। शुक्रवार को भी पुलिस ने अभियान चलाकर नौ दोपहिया वाहन सीज कर दिए। कोतवाली प्रभारी राकेंद्र सिंह कठैत ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment