Skip to main content

10 से 12 जून तक होगा भाकियू अंबावता का किसान सम्मेलन-चैधरी ऋषिपाल अंबावता

 


हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन अंबावत के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी ऋषिपाल अंबावता ने कहा है कि केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों के कारण आज भारत का किसान इतिहास के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। लगातार बढ़ती महंगाई से हताश और निराश किसान खुदकुशी करने को मजबूर हो रहे हैं। लेकिन केंद्र सरकार किसानों की समस्याओं का हल करने की बजाए लगातार महंगाई बढ़ाकर उन्हें कर्ज तले डुबो रही है। हाईवे स्थित होटल भागीरथी में अलकनंदा मैदान में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले किसान सम्मेलन की जानकारी देते हुए चैधरी ऋषिपाल अंबावता ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण 2 वर्ष से किसान सम्मेलन का आयोजन नहीं हो पा रहा था। किंतु इस वर्ष दस, ग्यारह और बारह जून को पूरी भव्यता के साथ भारतीय किसान यूनियन अंबावता का किसान सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसमें देश भर से किसान जुटेंगे और केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार किसानों के लिए बिजली दरों को सस्ता करे और किसानों की समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें सस्ती दरों पर खाद, यूरिया और बिजली पानी उपलब्ध कराए। भाकियू अंबावता के राष्ट्रीय महासचिव चैधरी रामपाल अंबावता ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसानों से मात्र झूठे वादे कर उन्हें गुमराह करती चली आ रही है। भारत का किसान पूरी तरह से हताश और निराश है। खाद, पेट्रोल, डीजल, बिजली, पानी, यूरिया सभी के रेट आसमान छू रहे हैं और किसानों की आय बढ़ने की वजह लगातार घट रही है। ऐसे में किसानों के लिए खेती कर पाना बहुत ही मुश्किल साबित हो रहा है। 10 जून से प्रारंभ होने वाले किसान सम्मेलन में हजारों किसान केंद्र और उत्तराखंड सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएंगे और यदि किसानों की सभी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड और अन्य राज्यों में भी बड़े रूप में किसान आंदोलन चलाया जाएगा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष चैधरी सुभाष नंबरदार, जिला अध्यक्ष चैधरी सागर सिंह,महासचिव योगेश चैधरी,प्रदेश उपाध्यक्ष चैधरी जोगेंद्र कुमार,समर सिंह,चैधरी पवन सिंह,चैधरी बृजेंद्र सिंह,चैधरी रजनीश कुमार, साधुराम,वरुण चैधरी, राजेश चैधरी,डा.अनिल,सतीश पवार,चैधरी महक सिंह,चैधरी पहल सिंह पवार, विपिन चैधरी, संजय कुमार उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।