Skip to main content

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का 21दिवसीय शिक्षा वर्ग प्रारम्भ

 


हरिद्वार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का संघ शिक्षा वर्ग द्वितीय वर्ष भेल स्थित सरस्वती विद्या मंदिर सेक्टर-2 में हुआ। 21 दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग में पशिचम उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड क्षेत्र के 500 शिक्षार्थी भाग ले रहे है। उदघाटन सत्र में स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र प्रचारक महेंद्र ने कहा कि राष्ट्र, धर्म, समाज के लिए अपने को तैयार करना है। इसके लिए सभी अपने व्यस्तम समय मे से 21 दिन स्वयं के निर्माण में दे रहे है। स्वयं को मेहनत की भट्टी में तपा कर राष्ट्र को समर्पित करने की भावना प्रत्येक स्वयंसेवक में होती है। समयबद्ध व नियमबद्ध तरीके से अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित कर अपनी सांसरिक जिम्मेदारियों के साथ राष्ट्र व समाज के निर्माण में भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। भाग दौड़ की जिंदगी में अपनी व्यस्ताओं में से भौतिक जिम्मेदारियों में रहते हुए समाज के लिए किस प्रकार समय निकल कर कार्य किया जा सकता है, यह सब सीखने समझने को मिलेगा। वर्ग पालक व क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम ने वर्ग में उपस्थित अधिकारियों व व्यवस्था में लगे कार्यकर्ताओ का परिचय कराते हुए बताया कि कोरोनाकाल के 2 वर्ष बाद इस वर्ष संघ शिक्षा वर्ग आयोजित हुए है। कार्यकर्ता 2 वर्षो से वर्ग का इंतजार कर रहे थे। कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह है। उन्होंने बताया कि हरिद्वार में यह वर्ग चार वर्ष के अंतराल पर हो रहा है। इससे पूर्व 2018 में द्वितीय वर्ष हरिद्वार में आयोजित हुआ था। उन्होंने बताया कि शिक्षा वर्ग द्वितीय में आने से पूर्व प्रतिभागी कार्यकर्ताओ का शरीरिक व बौद्धिक स्तर पर साक्षात्कार होता है। इसमें उत्तीर्ण होने पर ही वह प्रशिक्षिण के लिए यहां आए है। उन्होंने बताया कि द्वितीय वर्ष करने वाले सभी शिक्षार्थी प्राथमिक व प्रथम वर्ष प्रशिक्षित होते है। 22 दिन तक सभी कार्यकर्ता अपना पूरा समय वर्ग में ही देंगे। 12 जून को दीक्षित के साथ संघ के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले जी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इससे पूर्व क्षेत्र सञ्चालक सूर्यप्रकाश टाँक व क्षेत्र प्रचारक महेंद्र ने वर्ग में बने विशेष धर्मिक ग्रन्थालय का लोकार्पण किया। इस मौके पर क्षेत्र सञ्चालक सूर्यप्रकाश टाँक, वर्गाधिकारी व उत्त्तराखण्ड प्रान्त कार्यवाह दिनेश सेमवाल,वर्ग कार्यवाह व मेरठ प्रान्त सम्पर्क प्रमुख विजय कुमार,वर्ग सर्वव्यवस्था प्रमुख अनिल गुप्ता, सह व्यवस्था प्रमुख अंकित कुमार आदि मुख्य थे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।