हरिद्वार।बाजारों में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। जिसमें 16 जून तक नालों के ऊपर सामान लगाने की बात पर सहमति बनीं है। 23 जून से दोबारा अतिक्रमण अभियान चलाया जाएगा। व्यापारियों को लिखित में प्रशासन को देना होगा कि वह नालों से आगे अतिक्रमण नहीं करेंगे। बुधवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल (गुलाटी गुट) के शहर अध्यक्ष राजीव पाराशर, महामंत्री अमन शर्मा और कोषाध्यक्ष राम अरोड़ा ने जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय और सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश सिंह से मुलाकात की। व्यापारियों ने सीजन तक नालों के ऊपर सामान लगाने की अनुमति मांगी। जिस पर प्रशासन ने साफ इनकार कर दिया। अंत में यात्रा सीजन 16 जून तक की बात पर सहमति बनी है। उसके लिए भी व्यापारियों को लिखित में जवाब देना होगा। बुधवार शाम तक व्यापारियों ने कोई भी जवाब प्रशासन को नहीं दिया है। जल्द ही जवाब नहीं दिया गया तो नालों से भी अतिक्रमण हटाया जाएगा। उधर महामत्री अमन शर्मा ने बताया कि प्रशासन ने पूरे सीजन का समय मांगा गया था, लेकिन 16 जून तक का समय दिया गया है। उन्होंने कहा कि सावन मेले में भी व्यापारियों को दुकानें लगाने की अनुमति देने का अनुरोध किया गया था। लेकिन प्रशासन की ओर से साफ इनकार किया गया है। 23 जून से दोबारा अतिक्रमण अभियान चलाने की बात प्रशासन ने कही है।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment