Skip to main content

400 मीटर दौड़ में प्रियंका सेमवाल व जोनी कश्यप ने मारी बाजी

 


हरिद्वार। एस.एम.जे.एन.काॅलेज में आयोजित वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता के तीसरे दिन छात्रा वर्ग की 400 मीटर दौड़ में बी.ए. प्रथम की प्रियंका सेमवाल ने प्रथम, बी.काॅम. प्रथम सेमस्टर की प्राची बिष्ट ने द्वितीय तथा बी.ए. षष्टम सेमस्टर की मनीषा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्र वर्ग की 400 मीटर दौड़ में बी.एससी. प्रथम सेमस्टर के जोनी कश्यप ने प्रथम, बी.काॅम. द्वितीय सेमस्टर के गणेश वर्मा ने द्वितीय तथा एम.काॅम. चतुर्थ सेमस्टर के मोहित कुमार सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। काॅलेज के मुख्य खेलकूद अधीक्षक डा.तेजवीर सिंह तोमर ने बताया कि ऊँची कूद (छात्रा वर्ग) में बी.ए. प्रथम की प्रियंका सेमवाल ने प्रथम, बी.काॅम. प्रथम की तनीषा शर्मा ने द्वितीय तथा बी.काॅम. प्रथम की कुमकुम जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक (छात्र वर्ग) प्रतियोगिता में बी.ए. प्रथम के आशीष ने प्रथम,बी.ए. प्रथम के आशीष भण्डारी ने द्वितीय तथा बी.एससी. प्रथम के राहुल सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा ने प्रतियोगिताओं को सम्पन्न कराने में मुख्य खेलकूद अधीक्षक डा.तेजवीर सिंह तोमर तथा खेलकूद अधीक्षक डा.सुषमा नयाल,विनय थपलियाल,प्रशिक्षक योगेश कुमार ‘रवि’,राजेश मिश्रा,अंकुर चैहान,मधुर अनेजा,उत्सव आनन्द के सक्रिय सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। प्रतियोगिताओं में निर्णायक मण्डल की भूमिका का निवर्हन डा.सरस्वती पाठक, डा.संजय कुमार माहेश्वरी,डा.जे.सी.आर्य, डा.नलिनी जैन,डा.आशा शर्मा,डा.मोना शर्मा,डा.रेनू सिंह,श्रीमती रीचा मिनोचा,विवेक मित्तल,श्रीमती रिंकल गोयल, वैभव बत्रा,डा.सुगन्धा वर्मा,डा.पूर्णिमा सुन्दरियाल,आस्था आनन्द,श्रीमती कविता छाबड़ा,डा.पुनीता शर्मा,डा.रजनीसिंघल, दिव्यांश शर्मा,प्रज्ञाजोशी,पदमावतीतनेजा,डा.शिवकुमारचैहान,डा.मनोजसोही,डा.लताशर्मा,अंकितअग्रवाल, मोहन चन्द पाण्डेय  आदि का सहयोग रहा।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।