Skip to main content

वार्ड 60 से भाजपा प्रत्याशी निशाकांत शुक्ला ने किया नामांकन दाखिल

 


हरिद्वार। नगर निगम की दो सीटों पर कराए जा रहे उपचुनाव के लिए वार्ड 60 से पार्षद पद के लिए भाजपा प्रत्याशी निशाकांत शुक्ला ने समर्थकों के साथ तहसील पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। निशाकांत के नामांकन दाखिल करने के बाद बहादराबाद मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कोई विकल्प पूरे देश में अब नही बचा है। देश में विकास की रफ्तार निरंतर प्रगति पर है। उपचुनाव में दोनो वार्डों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करकर परचम लहराएंगे। प्रत्याशी निशाकांत शुक्ला ने कहा कि चुनाव में जीत कर आने के बाद वार्ड में बिजली, पानी, सीवर, सड़क, पार्क एवम वार्ड वासियों की सभी समस्याओं का समाधान करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सदैव विकास करती आई है और विकास करती रहेगी। विपिन गुप्ता ने कहा कि निशाकांत शुक्ला कर्मठ, ईमानदार छवि के व्यक्ति हैं। निश्चित तौर पर वार्डवासियों की समस्याओं का निस्तारण करने में अपना सहयोग प्रदान करेंगे। इस दौरान राजलोक सोसायटी अध्यक्ष डा. बाबूराम धनकड़, बूथ अध्यक्ष बृजमोहन राणा,मंडल मंत्री देवेश वर्मा,समाजसेवी विपिन गुप्ता, अनिल शर्मा, धीरेंद्र प्रधान, अमित कौशिक,अश्वनी चैधरी,वैभव दत्ता,पार्षद विनीत चैहान,जितेंद्र शर्मा,शलभ गोयल,राजेश शुक्ला, संदीप चैहान,राकेश जैन,बी.के.सुयाल, डा.आर.क.े शर्मा,भवानी प्रसाद यादव,शिव कुमार यादव, दीपक घई,शोर्य शुक्ला,लवी चैहान,अमित नायक,बालेंद्र वर्मा,ब्रजेश शर्मा,धर्मेंद्र कुमार,शौकीन सिंह ओसवाल,प्रवेश कुमार,पंकज गुप्ता,एस आर गुप्ता,उमेश कुमार,पान सिंह रावत उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।