Skip to main content

मोदी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर होने वाले कार्यक्रमों के लिए कार्यकर्ताओं को दिए दायित्व

 


हरिद्वार। प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 8 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में 8 साल सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण पखवाड़ा मनाया जाने का निर्णय लिया गया है। इसके अंतर्गत किए जाने वाले कार्यक्रमों की तैयारी के लिए जगजीतपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष डा.जयपाल सिंह की अध्यक्षता में टोली पदाधिकारियों और मण्डल अध्यक्षों की बैठक हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष डा.जयपाल सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्रित्व कार्यकाल के निर्विवाद और बेदाग कार्यकाल के इन 8 वर्षो में भारत के विकास और सुशासन की एक ऐतिहासिक गाथा लिखी गई है। जिसने पूरे विश्व में भारत की छवि को नई ऊंचाई प्रदान की हैं। विश्व के तमाम बड़े देश अपने विवादों और समस्याओं में भारत से हस्तक्षेप करने की मांग करते हैं। सुशासन और सेवा के इन आठ वर्षो में विश्व के सबसे बडे राजनीतिक दल भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के विजन को सामने रखकर मानव इतिहास की सबसे बड़ी माहामारी कोरोना का मुकाबला करने में अपनी जी जान लगा दी। जहां एक ओर कश्मीर से धारा 370 को बगैर किसी विवाद के हटाया गया, वहीं दूसरी ओर मुस्लिम महिलाओं को सामाजिक समानता, सुरक्षा प्रदान करने हेतु तीन तलाक हटाने का साहसिक निर्णय लिया गया। इसी प्रकार जहां काले धन को हटाने के लिए नोटबंदी का निर्णय लागू किया। वहीं दूसरी ओर देश की सीमाओं को सुरक्षित बनाने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक करने से भी परहेज नहीं किया। लोकतंत्र के महानायक के रूप में स्थापित नरेंद्र मोदी दूरदर्शी सोच वाले नेता हैं। जिन्होंने समाज के अंतिम छोर पर खड़े हुए व्यक्ति के उत्थान के लिए जनधन खाता, हर घर जल, प्रधानमन्त्री शहरी आवास योजना, भारत आयुष्मान योजना, उज्ज्वला योजना, उजाला योजना, भारतमाला योजना, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री शौचालय योजना, निशुल्क वैक्सीनेशन, मुफ्त राशन वितरण योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया। इस पखवाड़े में भाजपा द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिनमे प्रमुख रूप से बूथ स्तर पर लाभार्थी सम्पर्क, विकास तीर्थ बाइक रैली, शहीदों के परिवार से सम्पर्क एवं सम्मान, किसान सम्मेलन, विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण, प्रभात फेरी, कोरोना वीर तथा स्वास्थ्य सेवकों का सम्मान, जिला स्तरीय रैली आदि प्रमुख रूप से रहेगें। कार्यक्रमों के आयोजन के लिए जिले के प्रमुख कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों को कार्यक्रम प्रमुख के दायित्व भी घोषित किए गए। जिनमें पखवाड़े का संयोजक अनिल अरोड़ा, सह संयोजक अमन त्यागी, विकास तिवारी व आदेश सैनी को मनोनीत किया गया है। इसके अलावा सेवा सुशासन और गरीब कल्याण पखवाड़े में किसान कार्यक्रमों के लिए निपेंद्र चैधरी, प्रेसवार्ता के लिए लव शर्मा, महिला कार्यक्रमों के लिए रीता चमोली, ओबीसी हेतु प्रदीप पाल, एससी वर्ग हेतु तेलू राम प्रधान, एस टी वर्ग हेतु संत राम, शहरी गरीब सम्पर्क हेतु सुनील अग्रवाल व राकेश गर्ग, विख्यात व्यक्ति सम्पर्क हेतु विमल कुमार, कमजोर वर्ग हेतु चतर सैन, बूथ स्तर लाभार्थी सम्पर्क हेतु देशपाल रोड़, टीकाकरण और सेवा कार्य हेतु प्रवेश प्रिया, जिला स्तरीय रैली हेतु आशु चैधरी, सोशल मीडिया हेतु मोहित वर्मा, केंद्रीय मंत्री प्रवास हेतु संदीप गोयल, लाभार्थी वीडियो हेतु सुशील रावत, बाइक रैली हेतु सचिन गुर्जर, तथा मीडिया सम्पर्क हेतु आशुतोष शर्मा, आईटी के लिए सुशील रावत, सचिन निहित को प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर जिला महामंत्री आदेश सैनी ,विकास तिवारी,अनिल अरोड़ा, देशपाल रोड, आशु चैधरी, लव शर्मा, नीपेंद्र चैधरी ,तेलू राम प्रधान, चतर सेन ,नागेंद्र राणा राणा, मयंक गुप्ता, सिद्धार्थ कौशिक ,धीरेंद्र गुप्ता, राजबाला सैनी ,प्रवीण संधू ,अभिषेक चंद्रा,अमरीश सैनी,विकासपाल,राकेश सैनी, आलोक चैहान, लोकेश पाल, सोनू धीमान, अरविंद गोयल आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।