Skip to main content

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पूर्व पीएम स्व.राजीव गांधी को नमन


 हरिद्वार। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुभाष घाट स्थित कांग्रेस कार्यालय पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी स्वभाव से गंभीर प्रवृत्ति के इंसान थे। स्वर्गीय राजीव गांधी को आधुनिक भारत का निर्माता भी कहा जाता है। वह तुरंत निर्णय लेने वाले व्यक्ति थे। स्वर्गीय राजीव गांधी भारत को दुनिया की सर्वोच्च तकनीक से परिपूर्ण देश के रूप में देखना चाहते थे। परंतु समय से पूर्व ही काल के क्रूर हाथों ने उन्हें हमसे छीन लिया। प्रदेश महासचिव ओ.पी. चैहान ने कहा कि 21वीं सदी के भारत के निर्माण का संकल्प स्वर्गीय राजीव गांधी ने कंप्यूटर प्रणाली लागू करके लिया तथा महिलाओं को पंचायतों में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया। हर हाथ को काम देने के लिए देश को उनकी नीतियों की जरूरत है। ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी व कनखल ब्लाक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए स्व.राजीव गांधी की नीतियों को अपनाना होगा। महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष विमला पांडे ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर के लिए तथा निकायों में 33 फीसदी का आरक्षण लागू करने वाले स्वर्गीय राजीव गांधी युगों युगों तक याद किए जाएंगे। ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश प्रधान,आशीष शर्मा, हरद्वारी लाल,सतेंद्र वशिष्ठ,ओमप्रकाश शर्मा,गुलबीर सिंह ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी की नीतियों व उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।