Skip to main content

डाॅ निरंजन मिश्रा को मिला, काव्यकल्पवल्ली का सम्मान


 हरिद्वार। संस्कृत के प्रकांड विद्वान एवं श्री भगवानदास आदर्शसंस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर निरंजन मिश्रा को संस्कृत भाषा के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए वाराणसी की प्रसिद्ध संस्था सार्वभौम संस्कृत प्रचार संस्थानम ने काव्य कल्पवल्ली सम्मान से सम्मानित किया। गौरतलब है कि गुरुवार, 26 मई को सार्वभौम संस्कृत प्रचार संस्था की ओर से ऑनलाइन आयोजित एक विशिष्ट कार्यक्रम में हरिद्वार उत्तराखंड में स्थित श्रीभगवान दास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय के सहाचार्य डॉक्टर निरंजन मिश्रा को काव्यकल्पवल्ली सम्मान से सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रो.रमाकांत पांडे ने कहा कि संस्कृत के प्रकांड विद्वान वासुदेव दिवेदी शास्त्री की स्मृति में यह सम्मान प्रदान किया जाता है। डाक्टर निरंजन मिश्रा की अनावरत साहित्य साधना के परिणामस्वरूप उनको यह सम्मान दिया गया है। संस्कृत की विभिन्न विधाओं में डॉक्टर ने अपनी रचना से संस्कृत के प्रचार प्रसार में अपना अमूल्य योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि सभा के मूल उद्देश्य एवं स्मरणावेश पंडित प्रवर वासुदेव द्विवेदी शास्त्री के चिंतन का विवेचन करते हुए बताया कि डॉ निरंजन मिश्र जैसी व्यक्ति वास्तव में संस्कृत साहित्य की जन जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। दिवेदी के उद्देश्यों को पूरा करने में सहयोग कर रहा है। इसी प्रकार संस्कृत के विकास और प्रसार के लिए दिन-रात कार्य करते रहे हैं। कार्यक्रम अध्यक्ष प्रोफेसर सुधारानी पांडे ने पंडित वासुदेव द्विवेदी शास्त्री के लक्ष्य को विवेचित करते हुए बताया कि वर्तमान समय में अपनी लेखनी से संस्कृत जगत को नित्य नवीन उपहार प्रस्तुत करने वाले व्यंजन सम्मान प्रदान किया जाना वास्तव में सम्मान के गौरव को बढ़ाने वाला है। डॉ मिश्रा की सभी रचनाएं एक सामाजिक मूल्य को चरित्र चरित्र से लड़ने के लिए काम आती है। सामान को ध्यान में रखते हुए इसका साहित्य वास्तव में परम उपयोगी है। धर्मदत्त चतुर्वेदी ने मिश्रा के सम्मान में अभिनंदन पत्र का वाचन किया। ऑनलाइन कार्यक्रम में डॉ वाचस्पति मिश्रा अध्यक्ष,उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ, प्रो0 रमाकांत पांडे केंद्रीय संस्कृत विद्यालय,जयपुर परिसर प्रोफेसर धर्म दत्त चतुर्वेदी तिब्बती विश्वविद्यालय सारनाथ,वाराणसी, डॉक्टर संपदानंद मिश्र ऋषि कुल संस्कृत विश्वविद्यालय हरियाणा,शंभूप्रसादत्रिपाठी,सरदिंदु त्रिपाठी,डॉचंद्रकांतदत्त शर्मागोहना,मऊ,अरविंद तिवारी, बागपत, उत्तर प्रदेश,डॉक्टर शैलेश कुमार तिवारी उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार,डॉ राजेंद्र त्रिपाठी,इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज उत्तर प्रदेश आदि उपस्थित रहे।सभा की अध्यक्षता प्रोफेसर सुधारानी पांडे,भूतपूर्व कुलपति उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय ने और संचालन डॉ शरदिन्त्रिदु त्रिपाठी ने किया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।