हरिद्वार। कांग्रेस के युवा नेता कैश खुराना ने कहा है कि बढ़ती महंगाई के कारण आम जनमानस हताशा निराशा का सामना कर रहा है। मध्यम वर्ग बढ़ती महंगाई के चलते प्रभावित है। घरेलू गैस, पेट्रोल, डीजल, खाद्य पदार्थ के दामों में किसी भी प्रकार का कोई नियंत्रण नहीं होने से लोगों का जीना मुहाल हो चुका है। निर्धन परिवार पर बढ़ती महंगाई का असर देखा जा सकता है। केंद्र एवं राज्य सरकारें बढ़ती महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं कर पा रही हैं। महिलाएं रसोई नहीं चला पा रही है। फल, सब्जी के दाम आम लोगों की पहुंच से बाहर हो चुके हैं। घरेलू गैस से आम जनजीवन त्रस्त है। कैश खुराना ने कहा कि बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल पा रहे हैं। उत्तराखण्ड के नौजवान अन्य राज्यों की और पलायन कर रहे हैं। स्थानीय युवाओं को औद्योगिक क्षेत्रों में नौकरियां नहीं मिल पा रही है। श्रम कानूनांें का भी उल्लंघन किया जा रहा है। राज्य सरकार स्थानीय युवाओं को उद्योगों में नौकरियां उपलब्ध कराने में किसी भी प्रकार की कोई रूचि नहीं दिखा रही है। मजदूर किसान बढ़ती महंगाई से परेशान हैं। प्रत्येक बढ़ती महंगाई से प्रभावित है।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment