हरिद्वार। सीएम हेल्प लाइन पोर्टल पर मिल रही शिकायतों के निराकरण के लिए अपर जिलाधिकारी प्रशासन पीएल शाह की अध्यक्षता में गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में एल-1 अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोक निर्माण विभाग, ऊर्जा निगम, अल्पसंख्यक कल्याण, पेयजल निगम, कृषि, खाद्य आपूर्ति, ग्रामीण निर्माण, चिकित्सा एवं परिवार कल्याण, समाज कल्याण, शिक्षा सहित सभी विभागों में सीएम पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के सम्बन्ध में अधिकारियों से वर्तमान में स्थिति की जानकारी ली गई। इस दौरान अपर जिलधिकारी प्रशासन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्दी ही सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा की जाएगी। विभाग से संबंधित जो शिकायतें दर्ज हैं उनका निराकरण तीन दिन के भीतर किया जाए और अनुपालन आख्या उपलब्ध कराना भी सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर एचआरडीए सचिव उत्तम सिंह चैहान, एसडीएम भगवानपुर बृजेश कुमार तिवारी, एएसडीएम रुड़की विजयनाथ शुक्ल, समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठा, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण सुरेश तोमर, अधिशासी अभियंता जल संस्थान मदन सेन सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment