Skip to main content

पंजाब नेशनल बैंक इंप्लाइज यूनियन का हुआ विस्तार,मण्डल समिति का गठन

 हरिद्वार। पंजाब नेशनल बैंक इंप्लाइज यूनियन संबध एनसीबीई की जनरल बॉडी की बैठक मंगलवार को हुई, जिसमें संगठन का विस्तार किया गया है। संगठन के प्रदेश महामंत्री ने मंडल समिति का गठन किया। वहीं राज्य के उप महामंत्री और सहायक महामंत्री के नामों पर आम सहमति बनाकर नामों की घोषणा की। प्रदेश महामंत्री धीरज सिंह बिष्ट ने बताया कि बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा की गयी। बैठक में मौजूद संगठन से जुड़े कर्मचारियों की सहमति से मंडल समिति का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि मंडल अध्यक्ष अंकित सैनी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्वास कुमार,उपाध्यक्ष अतुल कुमार,सविता मिश्रा, मोहम्मद अली सचिव अरविंद सिंह,संयुक्त सचिव भावना जोशी,सुनील कुमार,शालिनी सैनी,सोमेंद्र सिंह, मनप्रीत कौर,करण,संगठन सचिव अनूप नेगी,स्वर्णजीत सिंह,अजमूल,मंगलना, कोषाध्यक्ष विक्रांत धीमान,उप कोषाध्यक्ष आकाश शर्मा,उपसचिव अनूप सैनी,छतर सिंह,ओपी सेमवाल,रचना सैनी, हिमांशी,रंजीत सिंह,अश्वनी,पवन कुमार,विश्व पाल,चारु जोशी,गुरुलाल,ब्रजेश सिंह,मनोज पाल अनिल कुमार,समून अली, राहुल,अजय,मेहराबान अली,विकास, अक्षय व मनोज को सर्वसम्मति से चुना गया। एसडी थपलियाल को पंजाब नेशनल बैंक इंप्लाइज यूनियन का राज्य का उपमहामंत्री मनोनित किया गया। सहायक महामंत्री पद पर अमरदीप चंचल,विजेंद्र बिष्ट,दिनेश कांडपाल,वीरेंद्र कुमार और नवीन को मनोनीत किया गया। बैठक में गौरव भूषण,दीपक कोटनाला, एके विश्नोई,महावीर सिंह,ललित,सुमित सिंह,अभिषेक,बाबरा, प्रभात आदि मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।