Skip to main content

नगर पालिका क्षेत्र को स्वच्छ, सुन्दर, सुरक्षित बनाना ही लक्ष्य-राजीव शर्मा


 हरिद्वार।कमल मिश्रा- शिवालिक नगर डी कलस्टर में दो पार्को के सौन्दर्यकरण व पुर्ननिर्माण कार्य का शुभारम्भ शिवालिकनगर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नारियल फोड़कर कर किया। पार्कों का सौन्दर्यकरण कार्य शुरू होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए स्थानीय लोगो ने फूलमाला पहनाकर व पुष्प गुच्छ भेंटकर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर पालिका द्वारा निरंतर क्षेत्र में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उनका प्रयास है कि इस वित्तीय वर्ष में नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी पार्कों का सौंदर्यकरण कार्य पूरा करा दिया जाए। डी कलस्टर के दोनों पार्को के तैयार होने पर स्थानीय लोगों और बच्चों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र में आवश्यकतानुसार सड़क,नाली,पुलिया निर्माण आदि विकास कार्य कराए कराए जा रहे हैं। इसके साथ साफ सफाई,पथ प्रकाश व्यवस्था व स्प्रे, फॉगिंग आदि कार्य भी निरंतर कराये जा रहे हैं। सभी के सहयोग व सुझावों से नगर पालिका क्षेत्र को स्वच्छ सुंदर व सुरक्षित बनाना उनका लक्ष्य है। इस अवसर पर सभासद पंकज चैहान व हरिओम चैहान,बीपी गुप्ता,समाज सेवी संजीव गुप्ता व अवनिश मिश्रा,रविकांत गुप्ता, अरुण पंडित, शशिकांत भनोट, शारदा गुप्ता, भगवती तिवारी,आर.पी.बाटला,राकेश राणा,मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी,उपाध्यक्ष हिमांशु अहलावत,कोषाध्यक्ष सुनील कौशिक,महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रितु ठाकुर,आशीष चैहान,शशि भूषण पांडे,युवा मोर्चा महामंत्री अंशुल शर्मा,उपाध्यक्ष गौरव गुर्जर, साहिब वालिया, अमित भट्ट, अजय अरोड़ा,अर्जुन चैहान,दीपक चैहान, आशीष रस्तोगी, सुधांशु राय, अखिल निगम, विशाल, एस.एल.प्रजापति,वी.पी.कश्यप,देवेंद्र सिंह चैहान,सतेंद्र सिंह,जनक कश्यप,अजीतटंडन आदि स्थानीय  निवासी व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।