Skip to main content

साध्वी आनन्द ज्योति ने लगाए साध्वी सरोजनी गिरी पर धोखाधड़ी के आरोप


 हरिद्वार। सुरसरिता मां आश्रम धर्मार्थ ट्रस्ट की अध्यक्ष साध्वी आनन्द ज्योति ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर साध्वी सरोजनी गिरी पर प्रपंच रचकर आश्रम की संपत्ति हड़पने एवं अनुचित दबाव के लिए अनर्गल आरोप लगाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। बुधवार को प्रैस क्लब में पत्रकारों को जानकारी देते हुए साध्वी आनन्द ज्योति ने बताया कि वर्ष 2020 में साध्वी सरोजनी गिरी ने उनसे मिलकर स्वयं को जूना अखाड़ा के माईबाड़े की अध्यक्ष बताते हुए आश्रम में सेवा करने की इच्छा व्यक्त की। जिस पर उन्होंने अनुमति दे दी। इसके बाद सरोजनी गिरी ने आश्रम की उन्नति का झांसा देकर उनसे एक आश्रम के पैड पर हस्ताक्षर करवा लिए और आश्रम के नाम पर धन उगाहना शुरू कर दिया। इस बीच उनका स्वास्थ्य खराब होने पर सरोजनी गिरी ने सेवा का नाटक रचकर उन्हें विश्वास में आश्रम व संपत्ति की वसीयत अपने नाम पंजीकृत करा ली। जब उन्हें सरोजनी गिरी द्वारा धन उगाही की शिकायतें मिली तो उन्होंने उसे समझाने का प्रयास किया। लेकिन उसके व्यवहार में काई परिवर्तन नहीं आया। इस पर उन्होंने सरोजनी गिरी के पक्ष में की गयी वसीयत को निरस्त कर दिया एवं आश्रम के संबंध में दिए गए सभी अधिकार भी निरस्त कर दिए। साध्वी आनन्द ज्योति ने आरोप लगाया कि सरोजनी गिरी के खिलाफ विभिन्न राज्यों की अदालतों में धोखाधड़ी के मुकद्मे चल रहे हैं। साध्वी आनन्द ज्योति ने आरोप लगाया कि आश्रम की संपत्ति हड़पने की नीयत से साध्वी सरोजनी गिरी उन पर झूठे और मनगढ़ंत आरोप लगा रही है। झूठी शिकायतें कर बार-बार पुलिस को आश्रम में बुलाती है। जिससे आश्रम की और उनकी बदनामी हो रही है। उन्होंने जान का खतरा जताते हुए पुलिस से जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि वे जल्द ही इस संबंध में डीजीपी से भी मुलाकात कर उन्हें पूरे मामले से अवगत कराएंगी। वार्ता के दौरान मौजूद भक्त जय भगवान गुप्ता ने बताया कि साध्वी सरोजनी गिरी के खिलाफ हरियाणा में फर्जी चेक देने व धोखाधड़ी के कई मुकद्मे दर्ज हैं। प्रैसवार्ता में रामनिवास गोयल,जयभगवान गुप्ता,सुमित कुमार,अशोक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।