हरिद्वार। थाना कनखल क्षेत्रान्गर्त बैरागी कैंप में पेड़ से फंदे के सहारे एक युवक का शव लटका मिला। प्रभारी निरीक्षक मुकेश चैहान ने बताया कि करीब 35 वर्षीय मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक की शिनाख्त का प्रयास कर रहे हैं। मृतक की जेब से मिले एक पर्स में करीब ढाई सौ रुपये मिले थे, इसके अलावा ऐसा कोई सुराग नहीं मिला जिससे की उसकी पहचान हो सके। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिसके बाद मौत का असली कारण सामने आ सकेगा।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment