Skip to main content

प्रशासन ने हरकी पैड़ी से देवपुरा तक सड़कों पर किया गया अतिक्रमण हटवाया


 हरिद्वार। बुधवार को प्रशासन ने शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। हरकी पैड़ी से देवपुरा तक चलाए गए अभियान में दुकानों के आगे किए गए अतिक्रमण व रेहड़ी ठेली वालों को हटा दिया। अतिक्रमण हटाने के दौरान कई स्थानों पर व्यापारियों व प्रशासन के बीच नोंकझोंक भी हुई। अभियान में एसडीएम पूरण सिंह राणा, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह व नगर निगम व पीडब्लयूडी के अधिकारी शामिल रहे। हरकी पैड़ी से शुरू किए गए अभियान के तहत कई स्थानों पर दुकानों के आगे किए गए अवैध अतिक्रमण को प्रशासन ने हटवा दिया। अतिक्रमण हटाने के दौरान व्यापारियों ने विरोध का प्रयास भी किया। लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी के चलते कुछ नहीं कर पाए। अभियान चलाने से पहले प्रशासन द्वारा अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी किए गए थे। इसके बाद कुछ दुकानदारों ने स्वयं ही अतिक्रमण हटा लिया था। लेकिन जिन दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया था। उसे प्रशासन ने बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। इस दौरान सड़कों पर रेहड़ी, ठेली लगाने वालों को भी प्रशासन ने हटा दिया। सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश सिंह अतिक्रमण को लेकर पूरी तरह सख्त दिखे। उन्होंने इस दौरान अतिक्रमण करने वालों की पैरवी करने वालों की एक न सुनी। सिटी मजिस्ट्रेट ने यह भी कहा कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश सिंह ने कहा कि सप्ताह में तीन दिन बुधवार से शुक्रवार तक अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा यदि फिर से अतिक्रमण किया तो ऐसे व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वही दूसरी ओर एसडीएम पूरण सिंह राणा ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर पूरे जिले में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को हरिद्वार शहर में हरकी पैड़ी से देवपुरा तक अभियान चलाया गया। अभियान के तहत दो दिन पूर्व चिन्हित किए गए अतिक्रमण का हटा दिया गया। एसडीएम ने कहा कि सड़कों पर अतिक्रमण बर्दाश्त नही किया जाएगा। दुबारा अतिक्रमण करेगा तो उन पर कार्यवाही की जाएगी।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।