Skip to main content

श्री शंभू पंचायती अटल अखाड़े में नवनिर्मित गजानन मंदिर में स्थापित की गयी चरण पादुका

 


हरिद्वार। श्री शंभू पंचायती अटल अखाड़े में इष्ट देव आदि गुरु गजानन भगवान के नवनिर्मित मंदिर में चरण पादुका की स्थापना की गई और अटल पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर राजगुरु स्वामी विश्वात्मानंद सरस्वती एवं संत समाज के सानिध्य में नवनिर्मित भवन की प्रवेश पूजा कर विश्व कल्याण की कामना की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि अखाड़े सनातन धर्म की रीढ़ हैं,जिन्होंने अनादिकाल से भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म को जीवंत रखा है। धर्म के संरक्षण संवर्धन में संत महापुरुषों ने सदैव अहम भूमिका निभाई है और जब-जब भी देश पर कोई भी विपत्ति आई है अथवा धर्म पर कुठाराघात हुआ है। तब-तब संत समाज ने आगे आकर शस्त्र के साथ-साथ शास्त्र विद्या का प्रयोग कर धर्म की रक्षा की है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री गणेश रिद्धि सिद्धि बल बुद्धि के प्रदाता हैं। जिनके बिना कोई भी शुभ कार्य अधूरा है। हम सभी को अपने धर्म एवं संस्कृति के बारे में ज्यादा से ज्यादा जागृत होकर अपने परिवारों में सुसंस्कारों का प्रसार करना चाहिए। निर्वाण पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती महाराज ने कहा कि प्राचीन काल से वर्तमान तक श्री शंभू पंचायती अटल अखाड़ा राष्ट्र की एकता अखंडता बनाए रखने में अपनी सहभागिता निभाता चला आ रहा है। संत महापुरुषों द्वारा किए गए परोपकार के कार्य और समाज को दी गई धर्म विज्ञान की प्रेरणा एक सशक्त समाज का निर्माण कर रही है। निर्मल पीठाधीश्वर श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने कहा कि महापुरुषों द्वारा अर्जित ज्ञान के माध्यम से सभी को अपने माता-पिता का आदर सम्मान करना चाहिए। महापुरुषों द्वारा दिया गया ज्ञान तभी सार्थक है कि जब हम उसे अपने जीवन में उतार कर व्यवहार में शामिल करें और जिस प्रकार संत महापुरुषों का आदर सम्मान करते हैं। कार्यक्रम को अध्यक्षीय पद से संबोधित करते हुए अटल पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर राजगुरु स्वामी विश्वात्मानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि सभी संत महापुरुषों के प्यार और स्नेह से ही अटल अखाड़ा राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग प्रदान कर रहा है। कुंभ मेले के माध्यम से पूरे विश्व को धर्म का एक सकारात्मक संदेश प्रदान करने में सभी अखाड़ों की सहभागिता जरूरी है और प्राचीन काल से यह होता भी आ रहा है। भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म से प्रभावित होकर आज विदेशी लोग भी भारतीय सभ्यता को अपना रहे हैं। संत महापुरुषों के ज्ञान विद्वत्ता और तप बल के कारण भारत का आज पूरे विश्व में एक अलग स्थान है और यही परंपरा भारत को महान बनाती है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री गणेश सभी का उद्धार करते हैं। अखाड़े में स्थापित की गई चरण पादुका पर श्रद्धालु भक्त जो मनोकामना लेकर आएंगे। उनकी सभी मनोकामनाएं गजानन अवश्य पूर्ण करेंगे। धर्म पर कुठाराघात करने वालों का मंसूबा ना कभी कामयाब हुआ है और ना होगा। इस अवसर पर आचार्य स्वामी विश्वेश्वरानंद,महंत देवानंद सरस्वती, महंत सत्यम गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी कमलानंद गिरि,महामंडलेश्वर स्वामी गिरिधर गिरी,महामंडलेश्वर स्वामी चिदंबरानंद,महामंडलेश्वर स्वामी आनंद चैतन्य,महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमपुरी,महंत बलराम भारती,महामंडलेश्वर साध्वी प्रज्ञा गिरी,स्वामी शरद पुरी,स्वामी गंगा दास उदासीन,महंत दामोदर दास,श्रीमहंत विष्णु दास, महंत प्रेमदास, महंत प्रमोद दास, महंत रघुवीर दास,महंत गोविंद दास,महंत दुर्गादास,महंत अरुण दास सहित कई संत महापुरुष उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।