Skip to main content

ब्राह्मण समाज ने दी समाज को नई दिशा-डा.रमेश पोखरियाल निशंक

 


हरिद्वार। हरिद्वार सांसद एवं पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डा.रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा है कि भगवान परशुराम ने किसी एक जाति या वर्ग विशेष के नहीं बल्कि सर्व समाज के लिए कार्य किया। इसलिए आज भी उनकी नीतियां प्रसांगिक हैं। बैरागी कैंप स्थित श्री परशुराम ब्राह्मण धर्मशाला समिति के तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के समापन अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डा.निशंक ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने हमेशा राष्ट्र व समाज को नई दिशा देने का कार्य किया है। राजनीति हो या सामाजिक क्षेत्र प्रत्येक क्षेत्र में ब्राह्मण समाज के लोग अग्रिम पंक्ति में हैं। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि हर जाति वर्ग को सरकार की नीति व कार्यक्रमों का लाभ मिले। क्योंकि सरकार के संसाधनों पर सबका हक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता अखंडता और आपसी भाईचारा कायम रखने के लिए सभी को मिलजुल कर कार्य करना होगा। समाज में ब्राह्मणों का हमेशा से उच्च स्थान रहा है और यह उनकी त्याग व तपस्या का परिणाम है। यही वजह है कि ब्राह्मण समाज हमेशा से मार्गदर्शक की भूमिका में रहा है। श्री परशुराम धर्मशाला समिति के अध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा कि आजादी के इतिहास और देश के विकास में किसी भी समाज का आज तक इतना बड़ा योगदान ना किसी ने देखा और ना ही सुना है। समस्त देश ब्राह्मण समाज का सदा ऋणी एवं कृतज्ञ रहेगा। उन्होंने कहा कि सारा संसार देवताओं के अधीन है तथा देवता मंत्रों के अधीन है और मंत्र ब्राह्मण के अधीन हैं। इसलिए ब्राह्मणों को देवता समान माना गया है और हरिद्वार की पावन भूमि पर ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन होना स्वयं में तीर्थ सामान हो जाता है। हम सभी ब्राह्मणों को राष्ट्र को उन्नति की ओर अग्रसर करने के लिए एकजुट होकर देश हित में कार्य करना होगा। श्री ज्ञान गंगा गौशाला के अध्यक्ष महंत रामदास महाराज ने कहा कि जो दूसरों को भक्ति मार्ग पर अग्रसर करता है और जो सदा पुराणों की कथा और धर्म का प्रचार करता हो वही सच्चा ब्राह्मण है। ऐसे ब्राह्मणों के दर्शन मात्र से अश्वमेध यज्ञ का फल प्राप्त होता है। इसलिए सभी को ब्राह्मण समाज का सदैव सम्मान करना चाहिए। ब्राह्मणों का आदर सम्मान करने से देवता भी प्रसन्न होते हैं और देश को उन्नति की ओर अग्रसर करने में ब्राह्मण समाज ने सदैव सक्रिय भूमिका निभाई है। इस अवसर पर भाजपा नेता ओमप्रकाश जमदग्नि,समाजसेवी ओमकार जैन,मथुरा जिला पंचायत सदस्य महादेव शर्मा,गोवर्धन चेयरमैन, प्रेम चंद शर्मा, संजय देशवानी, शिवदत्त शर्मा,श्याम लाल शर्मा,डा.धर्मपाल, हरिराम शर्मा,जयप्रकाश,जय भगवान,अमृतलाल,हुकुमचंद सहित सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।