हरिद्वार। राज्य पुलिस कर्मियों का पुराना ग्रेड पे बहाल कराए जाने की मांग को लेकर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष राजेश रस्तोगी के नेतृत्व में सेवादल कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में किसी भी अधिकारी ने ज्ञापन नहीं लिया तो कार्यकर्ताओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। क्योंकि उस दौरान जिला मुख्यालय पर कोई अधिकारी तैनात नहीं था। इस दौरान कलक्ट्रेट में एक अधिकारी ने ज्ञापन पत्र एडीएम को देने के लिए कहा, लेकिन एडीएम रुड़की गए हुए थे। जब किसी बाबू ने भी राज्य पुलिस कर्मियों के ग्रेड पे के संबंध में सेवा दल का ज्ञापन नहीं लिया तो प्रदेश अध्यक्ष का पारा चढ़ गया और कलक्ट्रेट परिसर में डीएम एवं सीएम के खिलाफ नारेबाजी की गई। राजेश रस्तोगी ने कहा कि अधिकारी लापरवाह हो गए हैं। जिला मुख्यालय से सभी अधिकारियों की फरारी के मामले को देश के प्रधानमंत्री को पत्र भेजा जाएगा। जरूरी हुआ तो जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन भी आयोजित किया जाएगा। पूरे प्रकरण की जानकारी मौके से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, जोन प्रभारी डॉ. अमरजीत सिंह को दी गई है। राजेश रस्तोगी ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ने राज्य पुलिस कर्मियों का पुराना ग्रेड पे बहाल कराए जाने के संबंध में घोषणा करते हुए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया था। राज्य में पुनः भाजपा की सरकार बन चुकी है। लेकिन राज्य पुलिस कर्मियों के पुराने ग्रेड पे बहाली के संबंध में मुख्यमंत्री द्वारा आज तक स्पष्ट रूप से कोई घोषणा नहीं की गई है। जिस कारण पुलिसकर्मियों के परिवारजनों में भारी रोष पनप रहा है। उन्होंने तीन माह के भीतर राज्य पुलिस कर्मियों का पुराना ग्रेड पे बहाल कराए जाने की मांग की। बहाल न होने पर विधान सभा भवन पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई। इस दौरान प्रदेश सचिव मनोज महंत, राव फरमान अली, जिला उपाध्यक्ष मनोहर भट्ट, महानगर अध्यक्ष मोनिक धवन, हरिद्वार विधान सभा अध्यक्ष नितिन यादव, बीनू रोड, मोहन सैनी, राकेश चैहान, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष मंजू रानी, मीना देवी, हरजीत सिंह आदि शामिल रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment