Skip to main content

प्रदेश व्यापार मण्डल कराएगा खुले मे शहर व्यापार मण्डल का चुनाव

 


हरिद्वार। प्रदेश व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चैधरी ने शहर व्यापार मण्डल के चुनाव कराने की घोषणा करते हुए कहा कि चुनाव में प्रत्येक व्यापारी को वोट डालने का अधिकार होगा। मंगलवार को प्रेस क्लब में पत्रकारो से वार्ता करते हुए संजीव चैधरी ने कहा कि व्यापार मंडलो के गठन के कई दशको के इतिहास में पहली बार प्रदेश व्यापार मण्डल हरिद्वार में शहर व्यापार मण्डल के खुले चुनाव कराएगा। चुनाव विधानसभा व लोकसभा की तर्ज पर कराए जाएंगे। जिसमें प्रत्येक व्यापारी को वोट डालने का अधिकार दिया जाएगा। चुनाव कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गयी है। मई, जून में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद जुलाई में चुनाव कराए जाएंगे। चैधरी ने कहा कि अभी हाल ही में एक गुट के चुनाव कराए और उसको नाम शहर व्यापार मण्डल का दिया गया। शहर में कई हजार व्यापारी है और मात्र एक सौ तरेपन लोगो से वोट डलवा कर मात्र कुछ लोगो ने अपनी राजनीति की भूख शांत की है। वास्तव में ये एक राजनीति दल के नेताओ का आपसी टकराव था। जिसको व्यापार मण्डल चुनाव का नाम दिया गया। चुनाव को लेकर शहर भर का व्यापारी खुद को ठगा महसूस कर रहा है। ऐसे मे व्यापारी अपना नेता नहीं चुन पाए है। अब प्रदेश व्यापार मण्डल खुले चुनाव कराएगा। जिसमें कोई भी व्यापारी चुनाव लड़ सकता है। चाहे वह किसी भी गुट का हो वह भी चुनाव लड़ सकता है और शहर के प्रत्येक व्यापारी को वोट कर अपना नेता चुंनने का अधिकार होगा। प्रदेश महामंत्री सुमित अरोरा व महानगर अध्यक्ष सर्वेश्वरमूर्ति भट्ट ने कहा की बीते वर्षों में हरिद्वार का व्यापारी बुरी तरह से प्रभावित रहा और केवल प्रदेश व्यापार मण्डल ने व्यापारियों की आवाज उठाई। व्यापारियों की आवाज उठाने पर प्रदेश व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों पर मुकद्मे भी दर्ज किए गए। जो लोग खुद को व्यापारी नेता बता रहे थे। वे तब कहीं दिखाई नहीं दिए। अब खुले चुनाव कराकर व्यापारियों को अपना नेता खुद चुंनने का अवसर दिया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष अनुशासन समिति सुदिश श्रोरिय व प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र चैटाला ने कहा कि व्यापारी के नाम पर अपनी राजनीतिक इच्छाओं को पूरा करने वालो ने चुनाव के नाम पर एक बार फिर से व्यापारी को ठगा है। मात्र अपने लोगों को वोट का अधिकार दे कर हजारो व्यापारियों को चुनाव के सपने दिखाए और फिर अपने राजनीतिक आकाओ के हिसाब से चुनाव करा कर व्यापारियों को गुमराह किया गया। प्रैसवार्ता में मुख्य रूप से व्यापारी नेता प्रवीण शर्मा, जिला उपाध्यक्ष पंकज सवन्नी, महामंत्री महानगर दीपक गोनियाल उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।