Skip to main content

कूड़ा उठाने का समय निर्धारित,यूजर चार्ज अब निगम ही वसूलेगी

 हरिद्वार। सोमवती अमावस्या स्नान को लेकर शुक्रवार को मेयर और नगर आयुक्त ने पार्षद, व्यापार मंडल, होटल एसोसिएशन,धर्मशाला और रेंस्टोरेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में बाजार से उठने वाले कूड़ा उठाने को लेकर आ रही शिकायत और समस्या पर चर्चा की गई। नगर आयुक्त ने कहा कि बैठक में तय किया गया कि दिन में तीन बार कूड़ा उठाने का समय तय किया गया है। इसके बाद भी यदि कोई संस्थान गंदगी करता पाया जाता है तो उस पर पांच हजार का जुर्माना लगाया जाएगा। सोमवती स्नान को लेकर शुक्रवार को मेयर अनिता शर्मा और नगर आयुक्त ने पार्षद, होटल, धर्मशाला, रेस्टोरेंट, व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। जिसमें सफाई व्यवस्था में आने वाली समस्या को चर्चाकर दूर किया गया। नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती ने बताया कि बैठक में बाजार क्षेत्र से उठने वाले कूड़े का समय सुबह नौ बजे से पहले, दोपहर में तीन से चार जबकि रात को ग्यारह बजे बाद कूड़ा उठाने का समय बैठक में तय किया गया। नगर आयुक्त ने बताया कि अभी तक निजी कंपनी बाजार से यूजर चार्ज ले रही है। उन्होंने बताया कि जिसकी बहुत शिकायत मिल रही थी। जिसके चलते नगर आयुक्त ने फैसला लिया है कि अब यूजर चार्ज नगर निगम ही वसूलेगी। जिसकी प्रक्रिया जून से शुरू हो जाएगी। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त एमएल शाह,अधिशासी अभियंता रचना पायल,जेई नरेश सिंह,होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा,शहर व्यापार मंडल के महामंत्री अमन शर्मा,कोषाध्यक्ष राम अरोड़ा,पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष कमल ब्रसवासी,पार्षद राजेश शर्मा,पार्षद अनिरुद्ध गुप्ता,पार्षद सुनील अग्रवाल,पार्षद अनुज सिंह,पार्षद विनीत जौली,नामित पार्षद किशन बजाज,पूर्व पार्षद अमन गर्ग आदि मौजूद रहे। वही दूसरी ओर नगर आयुक्त के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने हरकी पैड़ी और अपर रोड बाजार पर गंदगी करने वालों की खिलाफ अभियान चलाया। गंदगी करने पर 12 दुकानदारों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की। इस दौरान 12 दुकानदारों से छह हजार का जुर्माना भी वसूला गया। शुक्रवार सुबह नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने हरकी पैड़ी के निकट बाजार और अपर रोड बाजार में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। नगर आयुक्त ने बताया कि इस दौरान 12 दुकानदारों पर गंदगी फैलाने पर चालान की कार्रवाई की गई। नगर आयुक्त ने बताया कि सभी 12 दुकानदारों के चालान कर उनसे छह हजार का जुर्माना वसूला गया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।