हरिद्वार। पिता द्वारा बेटी के साथ मारपीट एवं जबरन दुष्कर्म करने के आरोप मे पथरी थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्रतार कर लिया हैं। आरोप है कि थाना क्षेत्र के एक गांव में बेटी ने अपने पिता पर मारपीट और जबरदस्ती दुष्कर्म करता है। किशोरी के दादा की तहरीर पर पुलिस में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेजा जाएगा। बताया जा रहा है कि किशोरी की उम्र अभी 14 वर्ष है। उसका पिता जबरदस्ती किशोरी के साथ मारपीट कर शारीरिक संबंध बनाता था। किशोरी ने किसी तरह यह बात अपने दादा को बताई। किशोरी के दादा किशोरी को साथ लेकर पथरी थाने पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने किशोरी के दादा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गांव के नजदीक एक गन्ने के खेत से गिरफ्तार किया है। पथरी थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार के अनुसार किशोरी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को खेतों से गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment