Skip to main content

एकजुटता से ही समाज की समस्याओं को हल करा जा सकता है-डा.संजय निषाद

 


हरिद्वार। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री डा.संजय निषाद का उत्तराखण्ड दौरे पर हरिद्वार आने पर कश्यप निषाद संगठन उत्तराखण्ड के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बुके एवं पटका पहनाकर हाईवे स्थित कश्यप धर्मशाला में जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कश्यप निषाद संगठन के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखण्ड प्रभारी राजवीर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष ऋषिपाल कश्यप, प्रदेश अध्यक्ष महिला शोभना कश्यप, प्रदेश महासचिव बिशनपाल कश्यप, जिला अध्यक्ष ऋषिपाल कश्यप, मण्डल अध्यक्ष सुन्दर कश्यप, अंजना ंिसह कश्यप, उपेंद्र कश्यप, देवराज कश्यप एवं शिवकुमार कश्यप ने स्वागत किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री डा.संजय निषाद ने कहा कि संगठित होकर ही समाज की समस्याओं को हल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कश्यप समाज को विभिन्न जातियों से संबोधित किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि कश्यप समाज राष्ट्र की उन्नति में अपना योगदान दे रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह का आभार जताते हुए कहा कि सरकार में मुझे मौका दिया है। समाज की समस्याओं के निस्तारण में हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जल्द भेंटवार्ता कर समाज की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराकर हल करने का प्रयास किया जाएगा। समाज के प्रति समर्पित भावना से सभी को मिलजुल कर प्रयास करने चाहिए। राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखण्ड प्रभारी राजबीर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष ऋषिपाल कश्यप ने कहा कि कैबिनेट मंत्री संजय निषाद कश्यप समाज के हितों में योगदान दे रहे हैं। निषाद संगठन सामाजिक मुद्दों के साथ अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि राजनीति में भी समाज के लोगों को और हिस्सेदारी दी जानी चाहिए। जिससे समाज का उत्थान हो सके। संचालन कर रहे शिवकुमार कश्यप एवं देवराज कश्यप ने कहा कि समाजसेवा से ही संगठन को पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री डा.संजय निषाद समाज के प्रत्येक तबके की समस्याओं को सरकार के समक्ष रख रहे हैं।इस अवसर पर बुद्धसिंह कश्यप,चरण सिंह कश्यप,उमेंद्र,बाबूराम,सुनील कश्यप, मायारामप्रधान,नरेंद्रकुमार,अजबसिंह,वासुदेव,ऋषिपालकश्यप,राजबीर,बिशनपाल,विनोद,कश्यप,जय भगवान कश्यप आदि मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।