हरिद्वार। नगर निगम हरिद्वार में दो वार्डों में होने वालो पार्षद पदों के उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। ब्रह्मपुरी वार्ड से मृतक पार्षद की पत्नी लीलावती और हरिलोक वार्ड से गौरव चैहान को प्रत्याशी बनाया गया है। नगर निगम के ब्रहमपुरी वार्ड के कांग्रेसी पार्षद रामकिशन कोरी और हरिलोक वार्ड से भी निर्दलीय पार्षद की अर्जुन की मौत हो गयी थी। इसके बाद से दोनों वार्ड में पार्षद पद रिक्त चल रहे थे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने दोनों वार्ड में 12 जून को उपचुनाव कराने की घोषणा की है। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि ब्रह्मपुरी वार्ड से रामकिशन कोरी की पत्नी लीलावती और हरिलोक वार्ड से गौरव चैहान को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है। ब्रह्मपुररी वार्ड का चुनाव संयोजक पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रहमचारी और हरिलोक वार्ड का राजवीर चैहान को बनाया गया है। इस दौरान मेयर अनिता शर्मा, ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर, पूर्व दर्जामंत्री डॉ. संजय पालीवाल, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष प्रदीप चैधरी, विमला पांडेय, मुरली मनोहर, अशोक शर्मा, ओपी चैहान, पार्षद राजीव भार्गव, पूर्व पार्षद अमन गर्ग आदि मौजूद रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment