Skip to main content

माता वैष्णों देवी मंदिर के मुख्य पुजारी दिवंगत अमीरचंद की अस्थियां गंगा मे प्रवाहित

 


हरिद्वार। जम्मू स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर ट्रस्ट के मुख्य पुजारी दिवंगत अमीरचंद की अस्थियां कनखल स्थित सती घाट पर संत समाज के सानिध्य में पूर्ण विधि-विधान व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गंगा में प्रवाहित की गयी। अमीरचंद परिवार के पुरोहित रामकुमार मिश्रा ने अस्थि प्रवाह संपन्न कराया। दिवंगत अमीरचंद के भाई नरेश पुजारी, दर्शन पुजारी व चिंटू पुजारी अस्थियां लेकर हरिद्वार आए थे। अस्थि प्रवाह के उपरांत संतों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। दिवंगत अमीरचंद को श्रद्धांजलि देते हुए निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि साकेतवासी अमीरचंद संत स्वरूप व्यक्ति थे। जिन्होंने एक पुजारी के रूप में अपना संपूर्ण जीवन माता वैष्णो देवी के चरणों में समर्पित किया और निरंतर माता वैष्णो देवी ट्रस्ट द्वारा जारी सेवा प्रकल्पों में बढ़ोतरी कर मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए जीवन पर्यंत प्रयासरत रहे। ऐसी महान आत्मा को प्रभु अपने श्री चरणों में स्थान दे और माता वैष्णो देवी का उनके संपूर्ण परिवार पर आशीर्वाद बना रहे। महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद एवं स्वामी ऋषिश्वरानंद महाराज ने कहा कि दिवंगत अमीरचंद पुजारी ने माता वैष्णो देवी मंदिर के मुख्य पुजारी के रूप में सेवाएं देते हुए सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति का प्रचार-प्रसार तो किया ही साथ ही एक समाजसेवी के रूप में राष्ट्र निर्माण में भी अपना सहयोग प्रदान किया। सेवा के क्षेत्र में उनका योगदान युवाओं के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा। बाबा हठयोगी एवं महंत दुर्गादास महाराज ने कहा कि माता वैष्णो देवी मंदिर विश्व दर्शनीय एवं विश्व वंदनीय है। करोड़ों श्रद्धालु भक्त वैष्णों देवी मंदिर से जुड़े हैं। श्रद्धालु भक्तों के हितों को दृष्टिगत रखते हुए पुजारी अमीरचंद ने वैष्णो देवी मंदिर में जो विकास कार्य किए वह अकल्पनीय है। पुजारी अमीरचंद का जीवन संत महापुरुषों की सेवा और माता की वंदना में व्यतीत हुआ। ऐसे महान पुरुष समाज को विरले ही प्राप्त होते हैं। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में महंत दुर्गादास,महंत प्रह्लाद दास,स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी हरिहरानंद,स्वामी दिनेश लाल,जम्मू से आए महंत रामेश्वर दास,महंत रघुवीर दास,महंत सूरज दास,महंत निर्मल दास,अवंतिकानंद ब्रह्मचारी,कृष्णानंद ब्रह्मचारी,महंत सुतीक्ष्ण मुनि,महंत अरुण दास,स्वामी केशवानंद,महंत शिवानंद,भक्त दुर्गादास सहित कई संत महापुरुष शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।