Skip to main content

क्षत्रियों ने हमेशा लड़ाइयां देश और समाज के लिए लडी-ब्रजेश सिंह


 हरिद्वार। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती क्षत्रिय समाज ने शौर्य दिवस के रूप में मनाई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उप्र के लोक निर्माण राज्य मंत्री ब्रजेश सिंह ने कहा कि हरिद्वार उनकी कर्मस्थली रहा है। किसी भी व्यक्ति की ताकत उसका समाज होता है। इसलिए समाज में एकता बनीं रहनी चाहिए। श्री ब्रजेश सोमवार को सिडकुल हाईवे स्थित एक वैकट हाॅल में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के बैनर तले आयोजित शौर्य दिवस के अवसर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इतिहास से यदि क्षत्रियों का इतिहास निकाल दे। तो इतिहास के मात्र कुछ ही पन्ने बचेगे। उन्होंने कहा कि क्षत्रियों ने जितनी लड़ाइयां लगी, वह देश ओर समाज के लिए लडी। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है। हमने सभी वर्गो ओर जातियों के सम्मान के लिए लडी। ब्रजेश सिंह ने कहा समाज के नाम पर दीवारें खड़ी नहीं होनी चाहिए। क्षत्रिय का धर्म है, सबकी रक्षा करना। उन्होंने कहा हम गर्व होना चाहिए कि भगवान राम की संताने है। इसलिए हम समाज के अंदर छुआछूत के एक भाव का विरोध करते हैं। उन्होंने कहा परिवारों के अंदर बड़े बुजुर्गों का सम्मान बना रहना चाहिए,परिवारों को एकजुट होकर देश की तरक्की में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज का युवा अपने उद्देश्य से भटक रहा है उसे समझना चाहिए परिवारों में संस्कार रहने चाहिए पश्चिमी सभ्यता को छोड़कर भारतीय संस्कृति को अपनाना चाहिए। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसके सिंह ने कहा कि हमारे अंदर पदलोलुप्ता नहीं रहनी चाहिए हम संगठित रहकर मजबूत होकर आगे बढ़ना चाहिए। हमारा उद्देश्य की एक बार फिर लाल किले पर भगवा फहराए उन्होंने कहा देश में आरक्षण नीति प्रतिभा का दोहन कर रही है। प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए समाज के हर समाज के लोगों को सहयोग करना चाहिए। महाराणा प्रताप को विश्व स्तर पर उन पहचान दिलाना उनका प्रमुख उद्देश्य है उन्होंने कहा स्वाभिमान साहस धैर्य हमारे हमारे खून में है। इसलिए हमें अपने संस्कारों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। सोच उन्होंने कहा जब तक हम संगठित नहीं होंगे तब तक हम आगे नहीं बढ़ेंगे संगठित होकर समाज के हर वर्ग को साथ लेकर हम आगे बढ़ेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक अखिल भारतीय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर हितेंद्र कुमार सिंह,बलवंत सिंह चैहान,राजेंद्र सिंह चैहान, लोकेश चैहान, उत्तम सिंह चैहान, बलराम सिंह चैहान, त्रिलोक सिंह, सचिन चैहान, जेबी सिंह, के पी सिंह, सचिन चैहान, राकेश चैहान, जगपाल सिंह, गोविंद चैहान, सुरेश राजपूत रोहित चैहान, लोकेंद्र सिंह पुखराज सिंह नरेश वत्स सुनील चैहान लक्ष्य चैहान प्रवीण सिंह तोमर मेष प्रताप राणा यशपाल सिंह राणा शिवकुमार डॉ यशवंत सिंह चैहान अरविंद चैहान श्रमिक नेता राजवीर सिंह, जॉन जयंत चैहान, अजब सिंह, विवेक चैहान, मोहित चैहान राजकुमार चैहान, भारत भूषण चैहान, पवन चैहान, विनीत चैहान,सोनू चैहान, डॉक्टर अमरीश चैहान, आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबा हठयोगी एवं संचालन राजेंद्र सिंह चैहान ने किया। इस दौरान क्षत्रिय समाज की बालिकाओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर सभागार में उपस्थित लोगों में उत्साह और उमंग भरा।


Comments

Popular posts from this blog

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।

बी0ई0जी0 आर्मी तैराक दलों ने 127 कांवडियों,श्रद्धालुओं को गंगा में डूबने से बचाया

  हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय के निर्देशन, अपर जिलाधिकारी पी0एल0शाह के मुख्य संयोजन एवं नोडल अधिकारी डा0 नरेश चौधरी के संयोजन में कांवड़ मेले के दौरान बी0ई0जी0 आर्मी के तैराक दल अपनी मोटरबोटों एवं सभी संसाधनों के साथ कांवडियों की सुरक्षा के लिये गंगा के विभिन्न घाटों पर तैनात होकर मुस्तैदी से हर समय कांवड़ियों को डूबने से बचा रहे हैं। बी0ई0जी0 आर्मी तैराक दल द्वारा कांवड़ मेला अवधि के दौरान 127 शिवभक्त कांवडियों,श्रद्धालुओं को डूबने से बचाया गया। 17 वर्षीय अरूण निवासी जालंधर, 24 वर्षीय मोनू निवासी बागपत, 18 वर्षीय अमन निवासी नई दिल्ली, 20 वर्षीय रमन गिरी निवासी कुरूक्षेत्र, 22 वर्षीय श्याम निवासी सराहनपुर, 23 वर्षीय संतोष निवासी मुरादाबाद, 18 वर्षीय संदीप निवासी रोहतक आदि को विभिन्न घाटों से बी0ई0जी0 आर्मी तैराक दल द्वारा गंगा में डूबने से बचाया गया तथा साथ ही साथ प्राथमिक उपचार देकर उन सभी कांवडियों को चेतावनी दी गयी कि गंगा में सुरक्षित स्थानों में ही स्नान करें। कांवड़ मेला अवधि के दौरान बी0ई0जी0आर्मी तैराक दल एवं रेड क्रास स्वयंसेवकों द्वारा गंगा के पुलों एवं घाटों पर माइकिं

गुरु ज्ञान की गंगा में मन का मैल,जन्मों की चिंताएं और कर्त्तापन का बोध भूल जाता है - गुरुदेव नन्दकिशोर श्रीमाली

  हरिद्वार निखिल मंत्र विज्ञान एवं सिद्धाश्रम साधक परिवार की ओर से देवभूमि हरिद्वार के भूपतवाला स्थित स्वामी लक्ष्मी नारायण आश्रम में सौभाग्य कीर्ति गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन उल्लास पूर्वक संपन्न हुआ। इस पावन पर्व के अवसर पर स्वामी लक्ष्मी नारायण आश्रम और आसपास का इलाका जय गुरुदेव व हर हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान रहा। परमहंस स्वामी निखिलेश्वरानंद (डॉ नारायण दत्त श्रीमाली) एवं माता भगवती की दिव्य छत्रछाया में आयोजित इस महोत्सव को संबोधित करते हुए गुरुदेव नंदकिशोर श्रीमाली ने गुरु एवं शिष्य के संबंध की विस्तृत चर्चा करते हुए शिष्य को गुरु का ही प्रतिबिंब बताया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार स्वयं को देखने के लिए दर्पण के पास जाना पड़ता है,उसी प्रकार शिष्य को गुरु के पास जाना पड़ता है, जहां वह अपनी ही छवि देखता है। क्योंकि शिष्य गुरु का ही प्रतिबिंब है और गुरु भी हर शिष्य में अपना ही प्रतिबिंब देखते हैं। गुरु में ही शिष्य है और शिष्य में ही गुरु है। गुरु पूर्णिमा शिष्यों के लिए के लिए जन्मों से ढोते आ रहे कर्त्तापन की गठरी को गुरु चरणों में विसर्जित कर गुरु आलिंगन में बंधने का दिवस