हरिद्वार। हरिद्वार सहित प्रदेशभर के नेताओं ने दिल्ली जाकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। आम आदमी पार्टी के केंद्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के पदाधिकारियों को उत्तराखंड में नई परिस्थितियों के बीच पार्टी की मजबूती के लिए काम करने का आह्वान किया है। उन्होंने संगठन को ग्राउंड स्तर तक मजबूत बनाने के निर्देश दिए। पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया के निर्देशन और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली और उपाध्यक्ष नरेश शर्मा के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। और नई परिस्थितियों के मद्देनजर पार्टी की उत्तराखंड में स्थिति को लेकर चर्चा की। पिछले दिनों सेवानिवृत्त कर्नल अजय कोठियाल के आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिए जाने और भाजपा में शामिल होने पर भी चर्चा हुई। नरेश शर्मा ने बताया कि केंद्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से बहुत ही सौहार्दपूर्ण माहौल में वार्ता की गई तथा मार्गदर्शन प्राप्त किया।मुलाकात करने वालों में जोत सिंह बिष्ट,बसंत कुमार,आजाद अली,डिंपल रानी,शिशुपाल सहित अन्य नेता शामिल रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment