Skip to main content

स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन की गिरफ्तारी के विरोध में आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन


 हरिद्वार। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चैक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि जब भी कोई चुनाव आता है, तभी ईडी और सीबीआई हरकत में आ जाते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में आप के तेजी से बढ़ते जनाधार की वजह से भाजपा को चुनाव में हार का डर सता रहा है। इसीलिए हिमाचल में आप के चुनाव प्रभारी सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार कराया गया है। बीजेपी ईडी का सहारा लेकर हिमाचल चुनाव को प्रभावित करने में लगी है। सत्येंद्र जैन पर 8 साल से एक फर्जी केस चलाया जा रहा है। जिसमें ईडी समेत तमाम जांच एजेंसियों की जांच में अबतक कुछ नही मिल पाया। एजेंसियां उनसे कई बार पूछताछ कर चुकी हंै। उनकी गिरफ्तारी सरकारी जांच एजेंसियों की निष्पक्षता पर सवाल उठाती है। महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष हेमा भण्डारी ने कहा कि पिछले 10 सालों में आप की दो राज्यो में सरकार बनने और पार्टी की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता से  भाजपा पूरी तरह तिलमिला गयी है। इसलिए आप के मंत्रियों, विधायकों और कार्यकर्ताओं को चिन्हित करके सरकारी एजेंसियों का सहारा लेकर झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है। यह कोई पहला मामला नही है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यालय में दो बार सीबीआई की रेड हो चुकी है। परंतु कुछ भी हाथ नही लगा। बीजेपी सरकारी मशीनरी का दुरुयोग कर अपने विरोधियों को धमकाने का प्रयास करती है। लेकिन आप कार्यकर्ता ऐसी गीदड़ भभकियों से डरने वाले नही है। सत्येंद्र जैन बेदाग वापस लौटेंगे। आप नेता अनिल सती ने कहा कि विरोधियों के खिलाफ बीजेपी सरकारी मशीनरी का दुरुयोग करती है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ 8 साल से ईडी और सीबीआई जांच कर रही है। परंतु अभी तक कोई साक्ष्य नही दे पाई और न ही गिरफ्तार कर पाई। अब पांच राज्यों में चुनाव आ गए और बीजेपी को हार का डर सताने लगा है। तब आनन फानन में पूछताछ के बहाने बुलाकर ईडी ने सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार कर लिया। पूर्व प्रत्याशी संजय सैनी ने कहा कि भाजपा जांच एजेंसियों के सहारे लोकतंत्र की हत्या कर रही है। सत्येंद्र जैन को पूछताछ के बहाने बुलाकर बिना साक्ष्य गिरफ्तार करना बीजेपी की राजनीतिक द्वेष की भावना को दर्शाता है। प्रदर्शन करने वालो में हेमा भण्डारी,संजय सैनी,अनिल सती,संजू नारंग,यशपाल सिंह चैहान,पूर्व प्रत्याशी ममता सिंह,रेखा देवी, किरण कुमार दुबे,अकरम कांच वाले,मयंक गुप्ता, अंशल शर्मा,वसीम आलम,शमशाद,अशोक कुमार,शिव कुमार,खालिद हसन,बिरम पाल सिंह, टिंकू, पवन बर्मन,प्रवीणकुमार,श्रवणगुप्ता,खलीलराणा,अमनदीप,निर्वाणसैनी,दीपककुमार,कमल कुमार,विधा सागर,संगम,अक्षयसैनी,संदीप कुमार,तेजस्वी,संजयगौतम,गुलशन,अमन सकलानी,चांद सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।