Skip to main content

भारत को महान बनाती है गुरू शिष्य परंपरा-आचार्य म.म.स्वामी विश्वात्मानंद सरस्वती


 हरिद्वार। अटल पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विश्वात्मानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि गुरु शिष्य परंपरा भारतीय संस्कृति की एक अनूठी पहचान है। जो संपूर्ण विश्व में भारत को महान बनाती है और इसी के बल पर आज भारत संपूर्ण विश्व का मार्गदर्शन कर रहा है। भूपतवाला स्थित जगदीश स्वरूप आश्रम में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के विश्राम अवसर पर संत सम्मेलन के दौरान श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए स्वामी विश्वात्मानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि महामंडलेश्वर स्वामी अमृतानंद महाराज एक विद्वान एवं तपस्वी संत हैं। जो वयोवृद्ध अवस्था में भी भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए अपना जीवन समर्पित कर रहे हैं। निर्मल पीठाधीश्वर श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने कहा कि राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने के लिए महापुरुषों ने हमेशा ही अनूठे प्रयास किए हैं। संत समाज अपने तप और विद्वत्ता के माध्यम से समाज का मार्गदर्शन करता चला आ रहा है। सभी को महापुरुषों के आदर्शो को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग करना चाहिए। चेतन ज्योति आश्रम के अध्यक्ष स्वामी ऋषिश्वरानंद महाराज एवं महामंडलेश्वर स्वामी हरि चेतनानंद महाराज ने कहा कि गुरु ही परमात्मा का दूसरा स्वरूप है। व्यक्ति को प्रत्येक क्षेत्र में सफलता के लिए गुरु की शरण में आना ही पड़ता है। वयोवृद्ध स्वामी अमृतानंद महाराज एक तपस्वी महापुरुष हैं और उनके कृपा पात्र शिष्य स्वामी अनंतानंद राम महाराज उनके द्वारा संचालित कार्य को पूर्ण करते हुए उनमें निरंतर बढ़ोतरी कर रहे हैं। यही एक गुरु की अभिलाषा और शिष्य का कर्तव्य होता है। महामंडलेश्वर स्वामी अमृतानंद महाराज सहज और सरल संत है। जिनका निर्मल व्यवहार सभी को आकर्षित करता है। ऐसे ज्ञानी महापुरुष समाज और राष्ट्र के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है। कार्यक्रम में पधारे सभी संत महापुरुषों का आभार व्यक्त करते हुए स्वामी अनंतानंद राम महाराज ने कहा कि गुरुजनों का आदर सम्मान सभी को करना चाहिए। गुरु अपने शिष्य का संरक्षण कर उसके कल्याण का मार्ग प्रशस्त करते हैं। जो अपने गुरु की शरण में आ जाता है। उसका जीवन हमेशा उन्नति की ओर अग्रसर रहता है। उन्होंने कहा कि गुरुजनों द्वारा संचालित सेवा प्रकल्पों में निरंतर बढ़ोतरी करते हुए गौ सेवा, गंगा सेवा एवं संत सेवा करना ही उनके जीवन का मूल उद्देश्य है। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर संत महापुरुषों से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद, महामंडलेश्वर स्वामी दामोदर शरण दास, महंत सुतीक्ष्ण मुनि, महंत अरुण दास,बाबा हठयोगी,स्वामी ऋषिश्वरानंदमहंत शिवानंद,महंत सूरजदास,महंत प्रह्लाद दास, श्रीमहंत विष्णु दास, महंत रघुवीर दास, स्वामी ज्ञानानंद शास्त्री, स्वामी योगेंद्रानंद शास्त्री, महंत निर्मल दास, स्वामी कल्याण देव, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी हरिहरानंद, स्वामी दिनेश दास,स्वामी ऋषि रामकिशन,संत गुरमीत सिंह, महंत मोहन सिंह, महंत तीरथ सिंह,सहित कई संत महापुरुष उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।