हरिद्वार। मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन इरीगेशन डिपार्टमेंट उत्तर प्रदेश लखनऊ की हरिद्वार जनपद शाखा के समस्त कर्मचारियों ने गुरुवार को बैठक की। बैठक में सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों ने अपनी आठ प्रमुख मांगों को लेकर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने का निर्णय लिया। प्रमुख मांगो मे कर्मचारियों का जिले के अंदर ही स्थानांतरण हो। पद्दोन्नति किए गए आदेशों को आपत्ति लगाकार वापस किया जा रहा है, जिसकी जांच की जाए। ई वर्ग प्रणाली में लिपिक संवर्ग के कार्य को यथावत रखा जाए आदि शामिल है। बैठक के बाद हरिद्वार शाखा के अध्यक्ष और सचिव के नेतृत्व में कर्मचारियों ने मध्य गंगा नहर गुण नियंत्रण खंड-2 कार्यालय पर पहुंच अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं कर्मचारियों ने प्रमुख अभियंता सिंचाई विभाग और जल संस्थान विभाग लखनऊ उत्तर प्रदेश को पत्र लिख कर अवगत भी कराया है। प्रदर्शन के दौरान सचिन कौशिक, अरुण कुमार, वीरेंद्र सिंह, विशाल, दीपक पंवार, सुनील सिंह, कुमार अभिजय, राजेश, निर्मल, विकास यादव, हेमंत, अविनाश, राजेन्द्र, पंकज, हितेश, जितेंद्र, बृजेश आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment